फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 50 Scouts and Guides, who had come to the National Jamboree, fell ill; doctors said this...

Lucknow : 50 स्काउट्स गाइड्स की तबीयत बिगड़ी, 'राष्ट्रीय जंबूरी' में आए थे; डॉक्टरों ने कही ये बात...

Mon, 24 Nov 2025 08:12 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 24 Nov 2025 08:12 PM IST
सार

लखनऊ में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर चल रही 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में 50 से अधिक स्काउट्स गाइड्स बीमार हो गए। पेट दर्द, उल्टी और बुखार की शिकायत पर उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने मौसम, प्रदूषण और खानपान में बदलाव को कारण बताया। 

विज्ञापन
Lucknow: 50 Scouts and Guides, who had come to the National Jamboree, fell ill; doctors said this...
19वें जंबूरी का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में चल रहे 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल 50 से अधिक स्काउट्स गाइड्स की तबीयत खराब हो गई। पेट में दर्द, उल्टी, बुखार और चक्कर आने की वजह से सभी को अस्थायी चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम ,खानपान में बदलाव और प्रदूषण की वजह से युवाओं की तबीयत खराब हो रही है।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश की निवासी सुजाता की उम्र 18 साल है। सोमवार को पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि रात में खाना खाने के कुछ देर बाद से ही पेट में दर्द शुरू हो गया। ग्लूकोस लगा है। अभी आराम है। राजस्थान की निवासी तृष्टि को बुखार की वजह से भर्ती किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह अयोध्या के महेश और राजस्थान के धीरज को पेट में दर्द और बुखार का इजाल चल रहा है। इतना ही जंबूरी के दौरान मंच पर हो रही सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान लखनऊ की एक छात्रा गिर गई, गंभीर चोट लगने से उन्हें एमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरक अस्पताल के डॉक्टर सर्वेश कुमार के अनुसार, पीड़ित मरीजों में ज्यादातर युवतियां हैं। उन्हें पेट में दर्द, उल्टी की अधिक समस्या हो रही है। सभी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि प्रतिभागी स्काउट्स गाइड्स के लिए लखनऊ का बदलता मौसम प्रभावित कर रहा है। 


उन्हें खान-पान के साथ ही अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को पांच से छह घंटे में इलाज कर स्वास्थ्य में सुधार होने पर छोड़ दिया जा रहा है। कुछ एक दो मरीज की स्थिति सही नहीं है। उन्हें लखनऊ के ही अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां समुचित उपचार को बाद डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed