{"_id":"62dc57f334e4e30a0c6cf133","slug":"lucknow-2-year-old-child-dies-after-e-rickshaw-overturns-in-wazirganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत, पिता घायल, वजीरगंज के हैदर मिर्जा रोड की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत, पिता घायल, वजीरगंज के हैदर मिर्जा रोड की घटना
Sun, 24 Jul 2022 01:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:58 AM IST
सार
वजीरगंज की हैदर मिर्जा रोड से होकर सवारियों से भरा ई-रिक्शा गुजर रहा था। इस दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
child dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वजीरगंज इलाके में शनिवार देर रात गड्ढे की वजह से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठी सवारियों में 2 साल का मासूम व उसके पिता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने घायलों को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मासूम को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, वजीरगंज की हैदर मिर्जा रोड से होकर सवारियों से भरा ई-रिक्शा गुजर रहा था। इस दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पर बैठे वजीरगंज हुसैनी अपार्टमेंट में रहने वाले रियाज अपनी पत्नी और 2 साल के बेटे अब्दुल अहमद के साथ फैजुल्लागंज से वापस अपने घर आ रहे थे। तभी उनके घर पहुंचने से पहले ई-रिक्शा गड्ढे में आने के कारण पलट गया। हादसे में रियाज व उनका 2 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मासूम की स्थिति गंभीर होने के कारण ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान 2 वर्षीय अब्दुल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन