{"_id":"6abbf159f91e5f13c40362a8","slug":"lucknow-18-month-old-girl-battling-fever-dies-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बुखार से जूझ रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत, जलभराव के कारण समय पर नहीं ले जा सके अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बुखार से जूझ रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत, जलभराव के कारण समय पर नहीं ले जा सके अस्पताल
Tue, 29 Sep 2026 10:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:41 PM IST
सार
शिफा को करीब तीन महीने से बुखार आ रहा था। उसका लखनऊ के कई अस्पतालों में इलाज कराया गया, लेकिन तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन घर के बाहर जलभराव के कारण वे समय पर उसे अस्पताल नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
- फोटो : ai image
विस्तार
फैजुल्लागंज के लौहरामऊ में करीब तीन माह से बुखार से जूझ रही डेढ़ वर्षीय शिफा की सोमवार देर रात मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन घर के बाहर जलभराव के कारण वे समय पर उसे अस्पताल नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
शिफा के पिता हजरत अली फल का ठेला लगाते हैं। रिश्तेदार आसिम ने बताया कि शिफा को करीब तीन महीने से बुखार आ रहा था। उसका लखनऊ के कई अस्पतालों में इलाज कराया गया, लेकिन तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, रात करीब नौ बजे तक शिफा घर में खेल रही थी। इसके बाद देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। रात करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घर के बाहर भरे पानी के कारण वे बच्ची को तत्काल अस्पताल नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद हजरत अली का परिवार घर छोड़कर शाही गेस्ट हाउस के पास रहने वाले भाई कमरुद्दीन के घर चला गया। इकलौती बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।