आलमनगर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में शनिवार को घटिया खाना खाने से 15 छात्राएं बीमार हो गईं। पेट में दर्द, उल्टी व घबराहट की शिकायत पर छात्राओं का लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाराज विद्यालय की बाकी छात्राएं रात दस बजे सड़क पर उतर आयीं। छात्राओं ने लगातार घटिया खाना दिए जाने का आरोप लगाते हुए बुद्धेश्वर चौराहा जाम कर दिया। छात्राएं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं।
लखनऊ : घटिया खाना खाने से 15 छात्राएं बीमार, गुस्से में 150 सड़क पर उतरीं, देर रात तक प्रदर्शन
बुद्धेश्वर चौराहा किया जाम, मान-मनौव्वल के बाद रात सवा बजे हॉस्टल गईं छात्राएं। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं के जाम से कानपुर रोड से हरदोई रोड की ओर और मोहान रोड पर आने जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित हुआ। पहले पारा व तालकटोरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, मगर प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद एसडीएम सदर, उप निदेशक व जिला समाज कल्याण अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लंबी वार्ता के बाद उन्होंने छात्राओं को कैटरर्स बदलने और छात्राओं की समिति की निगरानी में ही भविष्य में भोजन वितरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं शांत हुईं। रात में प्रदर्शन की सूचना पर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर भी मौके पहुंच गए। हालांकि छात्राओं व ज्योतिबा राव फुले कॉलेज के छात्रों को समझाकर वापस कर दिया गया।
भर्ती छात्राओं का आवश्यक उपचार किया जा रहा है। छात्राओं की शिकायत पर फूड प्वॉइजनिंग का मामला लग रहा है। हालांकि घबराने की बात नहीं है। कुछ छात्राओं को रात में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
-अजय शंकर त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक, लोकबंधु अस्पताल