{"_id":"6770165280410ec3440725af","slug":"lucknow-12-thousand-consumers-will-not-get-electricity-for-four-hours-on-sunday-these-areas-including-charb-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: 12 हजार उपभोक्ताओं को रविवार को चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली, चारबाग सहित ये इलाके शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: 12 हजार उपभोक्ताओं को रविवार को चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली, चारबाग सहित ये इलाके शामिल
Sat, 28 Dec 2024 08:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 28 Dec 2024 08:46 PM IST
सार
Power cut in Lucknow: रविवार को लखनऊ के कई इलाकों में चार घंटे बिजली की कटौती होगी। जीटीआई उपकेंद्र के यार्ड में जाल बिछाए जाने के कारण बिजली का यह संकट रहेगा।
विज्ञापन
लखनऊ में बिजली कटौती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीटीआई उपकेंद्र से जुड़े चारबाग सहित बड़े हिस्से में रविवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रेजीडेंसी खंड के एक्सईएन एसके वर्मा ने बताया कि इस दौरान उपकेंद्र के यार्ड में गिरने वाली तार बंधी पतंगों को रोकने के लिए जाल बिछाया जाएगा। इससे गुरु गोविंद सिंह मार्ग, लाटूश रोड, नाका, गणेशगंज, गुरुद्वारा रोड, चारबाग, एपी सेन रोड, पानदरीबा, रिसालदार पार्क, मकबूलगंज, लालकुआं, छितवापुर पजावा, मवैया सहित आसपास के 12 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
यहां भी रहेगा बिजली संकट
रविवार को भी उन इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी, जिनमें सुधार कार्यों के कारण शनिवार को बिजली बंद की गई थी। इनमें अवध अपार्टमेंट एवं सृजन विहार कॉलोनी विपिनखंड, बड़ी जुगौली, विश्वासखंड, गोमतीनगर खंड के हिस्से शामिल हैं।
विज्ञापन