{"_id":"630bd5361f7c562bc72aac84","slug":"luacta-elections-manoj-pandey-president-lucknow-news-lko645706988","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुआक्टा : डॉ. मनोज पांडेय चौथी बार बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुआक्टा : डॉ. मनोज पांडेय चौथी बार बने अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) चुनाव में केकेसी के शिक्षक डॉ. मनोज पांडेय लगातार चौथी बार संघ के अध्यक्ष बने। साथ ही यह पहला चुनाव रहा जिसमें लविवि से नए जुड़े चार जिलों रायबरेली, सीतापुर, हरदोई व लखीमपुर खीरी के भी शिक्षकों ने शिरकत की और मतदान किया। इन जिलों में भी जिला कार्यकारिणी का अलग से गठन किया गया।
रात लगभग एक बजे घोषित परिणाम में डॉ. मनोज पांडेय अध्यक्ष चुने गए। वहीं डॉ. अंशू केडिया ने भी महामंत्री पद पर हैट्रिक लगाई है। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. मोहसिन रजा व डॉ. मुकेश मिश्रा निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी डॉ. अयोध्या प्रसाद वर्मा ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. कीर्ति प्रकाश तिवारी, कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. महोम्मद हबीब व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. संजय कुमार चौहान निर्वाचित घोषित किए गए। इसके साथ ही जिलों में सीतापुर में डॉ. सुमित सिंह जिला अध्यक्ष व जिला संयुक्त मंत्री पद पर जय प्रकाश निर्वाचित हुए।
चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 20 मिनट देरी से 8:20 बजे मुमताज पीजी कॉलेज में शुरू हुआ। सुबह मतदान करने वालों की संख्या कम रही। हालांकि धीरे-धीरे काफी शिक्षकों ने मतदान में शिरकत की। चुनाव को लेकर सख्ती रही और पुलिस बल भी तैनात था। शाम पांच बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना शाम छह बजे गहमागहमी के बीच शुरू हुई। देर रात चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षकों में जश्न का माहौल रहा।