फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU will launch first women band

स्थापना दिवस पर लविवि लॉन्च करेगा पहला महिला बैंड रूहानी

Sat, 20 Nov 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
LU will launch first women band
लखनऊ विश्वविद्यालय अपने 101वें स्थापना दिवस समारोह में 25 नवंबर को नई पहल करने जा रहा है। विवि इस अवसर पर अपना पहला महिला रॉक बैंड ‘रूहानी’ लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें सिर्फ छात्राएं ही हैं। इस बैंड के माध्यम से लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता लाने का काम किया जाएगा। अभी विवि के लड़कों का अपना बैंड है।
विज्ञापन

विवि के जेंडर सेंसटाइजेशन सेल के तहत शुरू किए गए इस बैंड में 10 छात्राएं हैं। खास ये कि इसमें गिटार से लेकर तबला, ड्रम व मैंडोलिन तक की कमान छात्राओं के ही हाथ में रहेगी। बैंड ने शुक्रवार को अदम्य नाट्य संस्था और लखनऊ विश्वविद्यालय सांस्कृतिकी के सहयोग से विवि परिसर में लैंगिक समानता और लैंगिक तटस्था के प्रति युवाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

वहीं अदम्य नाट्य संस्था ने नुक्कड़ और गुफ्तगू के माध्यम से एक परिवर्तन लाने का प्रयास किया। इसके सदस्यों ने शादी, लिंग भेद, माहवारी, महिलाओं से जुड़े कानून जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसमें गीत-संगीत की प्रस्तुति भी दी गई। रूहानी व जेंडर सेंसटाइजेशन सेल की संयोजिका डॉ. रोली मिश्र ने बताया कि 25 नवंबर को विवि के स्थापना दिवस पर बैंड को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर एक धारणा है कि ड्रम और मैंडोलिन जैसे वाद्ययंत्र पुरुष ही बजाते हैं। हमारी छात्राओं ने इस मिथक को तोड़ा है। इसमें कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की छात्राएं शामिल हैं। हम इन छात्राओं को बेहतर अवसर देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई छात्र की प्रस्तुति भी होगी खास
महिला बैंड के साथ-साथ इस बार के स्थापना दिवस के आकर्षण का केंद्र श्रीलंका निवासी विवि के छात्र तीक्क्षण लियांगे भी होंगे, जो राम वंदना पर खास कथक की प्रस्तुति देंगे। इसमें एक साथ 56 चक्कर लगाया जाता है। तीक्क्षण ने इससे पहले कलकत्ता यूनिवर्सिटी से कथक में स्नातक और नालंदा डांस रिसर्च सेंटर, मुंबई से कथक में पीजी किया है। तीक्क्षण लविवि से एमए एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं और भारत से प्रभावित होकर यहीं बसना चाहते हैं। वह पूर्व में श्रीलंका में एक कॉलेज के प्राचार्य भी रहे हैं। इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एजुकेशन में एमए कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed