फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU Vice Chancellor Prof. Alok kumar Rai becomes Director of IIM Kolkata

Lucknow News: लविवि के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय बने आईआईएम कोलकाता के निदेशक

Wed, 16 Jul 2025 02:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:16 PM IST
विज्ञापन
LU Vice Chancellor Prof. Alok kumar  Rai becomes Director of IIM Kolkata
लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय जल्द ही भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता के अगले निदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे। उनकी नियुक्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के प्रोफेसर आलोक कुमार राय 30 दिसंबर 2019 को पहली बार लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे। उनके कार्यकाल में नैक मूल्यांकन में लखनऊ विश्वविद्यालय को ए++ का ग्रेड मिला था। उनकी अगुआई में लखनऊ विश्वविद्यालय देश में सबसे पहले परास्नातक और स्नातक में नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला संस्थान बना। उन्होंने विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया, अच्छी प्रयोगशालाएं बनवाईं, शिक्षकों को नए आवास उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रोफेसर राय के कार्यकाल में कई बड़ी उपलब्धियां लखनऊ विश्वविद्यालय के खाते में आई। यही वजह है कि लगातार दूसरी बार उन्हें लविवि का कुलपति बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


● ये रही प्रो.आलोक राय के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां

- प्रो. राय के कार्यकाल में दो कैंपस वाले लोग लविवि का दायरा पांच जिलों तक बढ़ाया गया। हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और रायबरेली के कालेजों तक विश्वविद्यालय का दायरा बढा।

- इनके कार्यकाल में 70 से ज्यादा देशों के 2000 से ज्यादा विदेशी विद्यार्थियों ने लविवि में अध्ययन के लिए आवेदन किया।
- पीएम ऊषा योजना के तहत सौ करोड़ की मंजूरी मिली।
- लविवि में आनलाइन और दूरस्थ शिक्षा की शुरुआत हुई।
- लविवि एनआइआरएफ रैंकिंग 2024 में शीर्ष सौ में पहुंचा।
- शिक्षक छात्र अनुपात को ठीक करते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed