फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU: The Race for Undergraduate Admissions Begins

लविवि : स्नातक में दाखिले की दाैड़ शुरू

Sat, 18 Apr 2026 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
LU: The Race for Undergraduate Admissions Begins
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश प्रणाली के तहत समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुक्रवार यानी 17 अप्रैल से पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए लर्न पंजीकरण अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.lkounivadm.samarth.edu.in पर जाकर लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (लर्न) लिंक के जरिये नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थियों के ईमेल पर ओटीपी भेजा जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी और साै रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। भुगतान के बाद लर्न नंबर जेनरेट होगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक है।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए निम्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। बी.ए. (एनईपी), बी.एससी (बायोलॉजी) (एनईपी), बी.एससी (मैथ) (एनईपी), बी.एससी (एग्री.), बी.कॉम (ऑनर्स), बी.कॉम (एनईपी), एलएल.बी. (इंटीग्रेटेड फाइव ईयर्स), बीसीए, बीबीए, डी.फार्म, बीए./बी.एससी योगा, बी.वोक (रिन्यूएबल एनर्जी), शास्त्री, बीवीए/बीएफए, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बीजेएमसी (केवल कॉलेजों के लिए), बी.एलएड. (केवल कॉलेजों के लिए)।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की फीस

पाठ्यक्रम श्रेणी शुल्क

यूजी (स्नातक) सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 1200 रुपये

यूजी (स्नातक) एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी 600 रुपये

यूजी प्रोफेशनल सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 1500 रुपये

(बीबीए, बीसीए, बीएचएम एंड सीटी) एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी 750 रुपये

डी. फार्मा सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 1500 रुपये

डी. फार्मा एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी 750 रुपये

------------------------------------

रजिस्ट्रेशन के बाद की प्रक्रिया

लविवि की साइट पर लर्न पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के स्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रोग्राम का चयन, शैक्षणिक विवरण भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना शामिल है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि लर्न रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed