{"_id":"691350cbaa1ef6b691033224","slug":"lu-internships-can-be-done-from-mount-abu-observatory-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1467264-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: माउंट आबू ऑब्जरवेटरी से कर सकेंगे इंटर्नशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: माउंट आबू ऑब्जरवेटरी से कर सकेंगे इंटर्नशिप
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में मंगलवार को प्रो. टीपी पांड्या मेमोरियल लेक्चर आयोजित हुआ।
इस माैके पर माउंट आबू ऑब्जरवेटरी के वैज्ञानिक डॉ. सुनील चंद्र ने ऑब्जरवेटरी की सुविधाओं और वहां के अलग अलग टेलिस्कोप के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के बीएससी और एमएससी के छात्र वहां एक या दो माह की इंटरनशिप कर सकते हैं और उसे अपने यहां टर्म पेपर में या मास्टर थीसिस में जमा कर सकते हैं। उन्होंने ब्लेजर, सुपरनोवा , मर्जर , एक्स-रे इमिशन जैसी ब्रह्मांड की छह बड़ी घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो ओंकार प्रसाद, प्रो. आर के शुक्ला, प्रो अमृतांशु शुक्ला आदि माैजूद रहे।