फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU give reward to his teachers for better e-content

ज्यादा और बेहतर ई-कंटेंट तैयार करने पर लविवि करेगा सम्मान

Mon, 12 Oct 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
LU give reward to his teachers for better e-content
ज्यादा और बेहतर ई-कंटेंट पर लविवि करेगा सम्मान
विज्ञापन

शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए बना प्लान
शिक्षक द्वारा तैयार किया गया ई-कंटेंट उन्हें लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश में पहचान दिला सकता है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने ई-कंटेंट के महत्व को देखते हुए अपने शिक्षकों को ज्यादा और बेहतर गुणवत्ता के ई-कंटेंट तैयार करने पर सम्मानित करने की घोषणा की है। ई-कंटेंट का व्यावसायिक उपयोग होने पर उससे मिली 60 फीसदी राशि शिक्षक को देने की घोषणा लविवि पहले ही कर चुका है।
कोरोना के चलते पढ़ाई ऑनलाइन होती जा रही है। इसे देखते हुए ही लविवि ने यह घोषणा की है। सबसे ज्यादा ई-कंटेंट तैयार करने वाले पहले तीन शिक्षकों व उनका सहयोग करने वाले विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष भी सम्मानित होंगे। लविवि शिक्षकों को और अधिक ई-कंटेंट तैयार करने के लिए सहायता भी देगा। कोरोना के चलते कई महीनों से नियमित कक्षाएं न चल पाने से ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। ऐसी स्थिति के लिए न तो विद्यार्थी तैयार थे और ना ही शिक्षक। इसे देखते हुए सरकार ने ई-कंटेंट के लिए एक पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर लविवि के शिक्षकों ने सबसे ज्यादा ई-कंटेंट दिए हैं। प्रो. आलोक कुमार ने यह संख्या और बढ़ाने को शिक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

तैयार की ई-कंटेंट पॉलिसी
लविवि ने ई-कंटेंट की पॉलिसी भी तैयार की है। इसके अनुसार ई-कंटेंट की आमदनी में शिक्षकों को 60 फीसदी राशि दी जाएगी। बाकी का 40 फीसदी हिस्सा विश्वविद्यालय के पास रहेगा। लविवि में इस साल कई ऑनलाइन कोर्स को मंजूरी मिली है। इनमें कोई भी व्यक्ति दाखिला ले पायेगा। इन विद्यार्थियों की पढ़ाई ई-कंटेंट के माध्यम से ही हो पाएगी। जिन विभागों में ये पाठ्यक्रम चलने हैं, वहां इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। ई-कंटेंट इसमें भी काफी सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब शुरू होने का इंतजार
लविवि भले ही शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम दावे कर रहा है पर अभी भी बड़ी चुनौती संसाधन की है। लविवि शिक्षक परिसर में एक ऐसी लैब चाहते हैं जिसमें वे अपने लेक्चर रिकॉर्ड कर सकें। लविवि में पिछले काफी समय से बंद वर्चुअल क्लास रूम भी इन परिस्थितियों में उपयोगी हो सकता था, लेकिन अभी तक वह बदहाल पड़ा है।

ई-कंटेंट एक अच्छा विकल्प
मौजूदा परिस्थितियों में ई-कंटेंट एक अच्छा विकल्प है। लविवि अपने शिक्षकों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके तहत शिक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है। परिसर में ई-कंटेंट तैयार करने के लिए सुविधा बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।
- डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed