{"_id":"670d222009e668e85c0a50b1","slug":"lu-five-online-courses-get-recognition-from-ugc-lucknow-news-c-13-1-lko1020-913357-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : पांच ऑनलाइन कोर्स को मिली यूजीसी से मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : पांच ऑनलाइन कोर्स को मिली यूजीसी से मान्यता
Mon, 14 Oct 2024 07:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा को लेकर अवसरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सोमवार को पांच ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जाने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी। इसमें दाखिले के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यूजीसी की ओर से जिन पांच कोर्स के लिए मान्यता दी गई है, उसमें स्नातक स्तर पर तीन वर्षीय बीबीए (बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) शामिल है। वहीं परास्नातक स्तर पर संस्कृत, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र में एमए का कोर्स शुरू करने की अनुमति दी गई है। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में 15 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में समस्त जानकारी और जरूरी निर्देश वेबसाइट luonlineeducation.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
दो कोर्स में होती है ऑनलाइन पढ़ाई
लविवि में दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत इस समय दो कोर्सों बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई होती है। इसमें इस सत्र के लिए पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर में ऑफलाइन मोड में कराई जा चुकी हैं। अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा का इकलौता राज्य विवि
लखनऊ विवि दूरस्थ शिक्षा के तहत कोर्स शुरू करने वाला राजधानी का पहला और इकलौता शिक्षण संस्थान है। यूजीसी ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की अनुमति उन्हीं संस्थानों को देता है, जिन्हें नैक से ए डबल ग्रेड और कैटेगरी वन में शामिल होने का गौरव हासिल होता है।