फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lu Bsc students on strike for special back

लविवि: स्पेशल बैक के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lu Bsc students on strike for special back
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालय के बीएससी पांचवें सेमेस्टर के एक पेपर में 500 से अधिक छात्रों के बैक लगने का मामला शांत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

राजभवन में मामले की शिकायत करने के बाद शनिवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर जल्द स्पेशल बैक की तिथि जारी करने की मांग की।
आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के राज्य उपाध्यक्ष निखिल के नेतृत्व में विवि में सरस्वती वाटिका के पास एकत्र विश्वविद्यालय व सहयुक्त कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सभा की।
उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन अपनी गलती को दबाने की कोशिश कर रहा है। एक साथ इतनी संख्या में विद्यार्थियों को एक से दस नंबर मिले हैं, जबकि आरटीआई में कॉपी देखने के बाद स्पष्ट है कि गलत मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रों का प्रतिनिधिमंडल चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी के साथ परीक्षा विद्यानंद त्रिपाठी से मिला। छात्रों ने कहा कि उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन जल्द से जल्द स्पेशल बैक आयोजित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनका परिणाम समय से जारी हो सके। विवि अधिकारियों ने नैक विजिट का हवाला देते हुए 15 जुलाई के बाद की तिथि जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।
डीन आर्ट को पत्रकारिता विभाग का चार्ज
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीन आर्ट को विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग का भी चार्ज दिया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें यह चार्ज तीन साल के लिए दिया गया है।
लविवि को मिले 21 नए नियमित शिक्षक
लखनऊ विश्वविद्यालय को शनिवार को 21 और नियमित शिक्षक मिले। इसके साथ ही 10 असिस्टेंट प्रोफेसर की संविदा नियुक्ति व विभिन्न स्तर पर प्रमोशन को भी कार्य परिषद ने हरी झंडी दिखाई। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में हाल में हुई केमेस्ट्री विभाग की कमेटी के लिफाफे खोले गए। इसके अनुसार दो प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर 8 व असिस्टेंट प्रोफेसर के नियमित 11 शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी दी गई। वहीं, सेल्फ फाइनेंस मोड में चल रहे कंप्यूटर साइंस विभाग में 10 असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) के पद पर नियुक्ति दी गई। इसी क्रम में कॅरिअर एडवांस्मेंट स्कीम के तहत एसोसिएट प्रोफेसर में चार और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर एक को प्रमोशन दिया गया। विवि में अब तक 194 शिक्षकों की प्रोन्नति और नियमित पद पर 68 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। नियत वेतन पर भी कुल 36 लोगों की नियुक्ति की गई है।
वीसी ने न्यू कैंपस में देखी तैयारियां
लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने शनिवार को न्यू कैंपस का निरीक्षण कर नैक की तैयारियां देखी। उन्होंने प्रशासनिक भवन, विधि संकाय, इंजीनियरिंग संकाय, इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का निरीक्षण किया। लॉ विभाग के पुस्तकालय में जहां 23 हजार पुस्तकें हैं, की व्यवस्था उन्होंने देखी। इसी तरह आईएमएस की लाइब्रेरी में 35,669 किताबें हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि बेहतर साफ -सफाई व्यवस्था रखी जाए। निरीक्षण में डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन, डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, प्रोफेसर इंचार्ज इंजीनियरिंग डॉ. आरएस गुप्ता और निदेशक फार्मेसी इंस्टीट्यूट डॉ. पुष्पेंद्र त्रिपाठी शामिल थे। (माई सिटी रिपोर्टर)

बेटी की याद में दान कीं किताबें
लखनऊ विश्वविद्यालय विधि संकाय में एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र- छात्राओं ने डीन प्रो. सीपी सिंह के नेतृत्व में सहपाठी आस्था त्रिपाठी की स्मृति में संकाय में पौधरोपण किया। उन्होंने 5 अशोक के पौधे संकाय स्थित न्याय की देवी की मूर्ति के पास रोपे। आस्था के पिता आशुतोष त्रिपाठी ने रीडिंग लाइब्रेरी के लिए व छात्रों ने भी किताबें भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed