फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lower Subordinate Services Recruitment: Commission announced, the examination will be held in two shifts, the main examination on October 21

अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती : दो पालियों में होगी परीक्षा, मुख्य परीक्षा 21 अक्तूबर को

Wed, 15 Sep 2021 02:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Sep 2021 02:36 PM IST
सार

आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया है कि 26 जून को प्रारंभिक परीक्षा के जरिए 15,335 अभ्यर्थी अर्ह घोषित किए गए थे। इनकी मुख्य परीक्षा 21 अक्तूबर को लखनऊ में दो पालियों में होगी।

विज्ञापन
Lower Subordinate Services Recruitment: Commission announced, the examination will be held in two shifts, the main examination on October 21
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन)-2019 के तहत विभिन्न पदों के रिक्त 672 पदों की मुख्य परीक्षा 21 अक्तूबर को कराने का फैसला किया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया है कि 26 जून को प्रारंभिक परीक्षा के जरिए 15,335 अभ्यर्थी अर्ह घोषित किए गए थे। इनकी मुख्य परीक्षा 21 अक्तूबर को लखनऊ में दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से 4 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र के बारे में सूचना अलग से आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी। पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना 21 अगस्त को ही आयोग की वेबसाइट पर दी जा चुकी है।

विज्ञापन


आवेदन में त्रुटि के लिए 20 तक सुधार का मौका
आयोग ने कहा है कि मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग भर्ती-2018 में आवेदन संबंधी त्रुटियां दूर करने के लिए समय देने का फैसला किया गया है। परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया है कि रोड रोलर, नक्शानवीस/मानचित्रक पद के आवेदकों के फोटो सत्यापन के दौरान कई अभ्यर्थियों के फोटो, हस्ताक्षर व जेंडर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। आयोग ने इनकी सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। संबंधित अभ्यर्थी 20 सितंबर तक सुधार कर सकते हैं। सुधार के लिए यह अंतिम अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed