{"_id":"663d2694058790c2100a8d73","slug":"low-cost-price-flights-to-ayodhya-will-starts-soon-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"AYodhya : राम नगरी के लिए जल्द शुरू होंगी सस्ती उड़ानें, एक से डेढ़ हजार रुपये के बीच होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AYodhya : राम नगरी के लिए जल्द शुरू होंगी सस्ती उड़ानें, एक से डेढ़ हजार रुपये के बीच होगा किराया
Fri, 10 May 2024 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 May 2024 01:29 AM IST
सार
अयोध्या के लिए सस्ती उड़ानों के साथ ही लग्जरी बस सेवा भी शुरू होगी। उड़ानों का किराया एक से डेढ़ हजार के बीच होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत अयोध्या के लिए लखनऊ से सस्ती उड़ानें जल्द शुरू होंगी। इनका किराया एक हजार से डेढ़ हजार रुपये के बीच होगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार आचार संहिता हटने के बाद ये उड़ानें रनवे पर उतर आएंगी। छोटे विमान एक से सवा घंटे में यात्रा पूरी करवाएंगे। लखनऊ से सुबह सात से आठ बजे के बीच विमान उड़ान भरेगा। अयोध्या से दस बजे के आसपास वापसी होगी। यह सेवा सात दिनों मिलेगी। एयरलाइनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
लग्जरी बस सेवाएं भी होंगी शुरू
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लखनऊ से बसों की संख्या बढ़ी है। इस रूट पर 80 के आसपास बसें चल रही हैं। आचार संहिता हटने के बाद लग्जरी बसों की सेवा भी मिलेगी। लखनऊ से मुरादाबाद के लिए विमान सेवा शुरू होनी थी, लेकिन एयरलाइन प्रशासन की तैयारियां अधूरी हैं। हालांकि, इस बाबत एयरलाइन व एयरपोर्ट से जुड़े अफसर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन