फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lovers jump in front of train, die

Lucknow News: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, मौत

Thu, 29 Feb 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 29 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lovers jump in front of train, die
जगतपुर (रायबरेली)। रेल ट्रैक पर बुधवार सुबह एक युवक और युवती के क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों प्रेम युगल थे। परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया के जरिये परिजनों ने शवों की पहचान की।
विज्ञापन


रायबरेली-प्रयागराज रेलखंड पर जगतपुर क्षेत्र के पूरे त्रिलोक गांव के पास सुबह करीब 7.35 बजे रेल ट्रैक पर युवक और युवती के शव रेल ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में पाए गए। दोनों के शव एक-दूसरे के करीब पड़े थे। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस के अलावा आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आशंका है कि दोनों ने नौचंदी एक्सप्रेस के आगे कूदकर खुदकुशी की है, क्योंकि जिस समय की यह घटना बताई जा रही है, उस समय नौचंदी एक्सप्रेस गुजरती है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दोनों शवों की फोटो अपलोड कर दी गई। इससे दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पहचान बैसन जिंगना गांव निवासी अंशू (19) पुत्र अंगन, जबकि युवती की पहचान पूरे गौतमन मजरे बैरीहार गांव निवासी शिवानी (18) पुत्री फूलचंद्र के रूप में हुई। युवक और युवती अलग-अलग बिरादरी के थे। एक साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि युवक और युवती के शवों की पहचान हो गई है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।


शाम को ही घर से चले गए थे दोनों
मृतक अंशू और शिवानी के गांव के बीच की दूरी कम है। दोनों में प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि एक साथ जीने मरने की कसमेंं खा ली। यही वजह है कि जब परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया तो मंगलवार शाम चार बजे दोनों घरों से लापता हो गए। दोनों के परिजनों का कहना है कि खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने दोनों के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी। युवक और युवती की मौत से परिजन गमगीन हैं। उनके आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed