फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   love jehad a political tool for BJP

लव जेहादः भाजपा के लिए ध्रुवीकरण का नया टूल

Mon, 25 Aug 2014 02:13 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
love jehad a political tool for BJP

लोकसभा चुनाव में वोटरों के ध्रुवीकरण से अप्रत्याशित सफलता हासिल करने वाली भाजपा इसी लाइन को आगे बढ़ाने में जुट गई है। लाउड स्पीकर से ‘लव जेहाद’ तक तमाम संवेदनशील मुद्दे उठाकर वह हिंदू जनभावनाओं को भुनाना चाहती है।

विज्ञापन


केरल, कर्नाटक और प्रदेश के कुछ पश्चिमी जिलों में प्राय: चर्चा में आने वाला ‘लव जेहाद’ घोषित-अघोषित तौर पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे में आ गया है।

लगता है कि भाजपा 11 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव में ही नहीं, ‘लव जेहाद’ को ध्रुवीकरण के टूल की तरह लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहती है।

हर संवेदनशील मुद्दे पर दिखाई सक्रियता

love jehad a political tool for BJP

लोकसभा चुनाव में सूबे में भाजपा के पक्ष में बड़े पैमाने पर वोटों का पोलेराइजेशन हुआ। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बने सांप्रदायिक माहौल ने भाजपा को संजीवनी देने का काम किया। नतीजतन 80 में से 73 सीटों पर भाजपा को कामयाबी मिली।

उस प्रयोग को भाजपा और आगे ले जाना चाहती है। लक्ष्य तो 2017 में प्रदेश की सत्ता पाना है लेकिन तात्कालिक तौर पर उसकी नजर उपचुनावों में फायदा लेने की है।

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने हर संवेदनशील मुद्दों पर सक्रियता दिखाई। चाहे वह किसी धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर लगाने का विवाद हो, गौकशी की घटनाएं, महिलाओं से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन का मामला या दूसरे संप्रदाय के युवक से शादी करने का।

भाजपा के आक्रामक रुख और पुलिस-प्रशासन की कार्यवाही में पक्षपात के आरोपों के चलते प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव की रिकॉर्ड घटनाएं भी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘लव जेहाद’ पर चढ़ाया सियासी रंग

love jehad a political tool for BJP

राधा-राधा की नगरी वृंदावन (मथुरा) से भाजपा ने हिंदू संगठनों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा उठाए जाते रहे ‘लव जेहाद’ के मुद्दे पर सियासी रंग चढ़ा दिया है। मकसद साफ है, बेटियों की सुरक्षा और सम्मान बड़े संवेदनशील मुद्दे हैं।

हर कोई इससे जुड़ा होता है। लव जेहाद जैसे मुद्दे उठाकर भावनात्मक तौर पर लोगों को जोड़े रखने और राजनीति संभावनाओं को परवान चढ़ाने का काम आसानी से हो सकता है।

एजेंडा नया नहीं
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष खालिद मसूद कहते हैं कि ‘लव जेहाद’ कोई नया एजेंडा नहीं है। आरएसएस इसे सालों से उठा रहा है। इसके नाम पर मुस्लिमों के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। यह सिलसिला 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

वह कहते हैं कि 21वीं सदी में जब लड़के-लड़किया साथ पढ़ रहे हैं, नौकरी कर रहे हैं, घरों से हजारों किमी दूर रह रहे हैं, ऐसे में वे एक-दूसरे से शादी कर लें तो इसे मुद्दा नहीं बनना चाहिए। भाजपा समाज को बांटने के रास्ते पर चल रही है। हिंदू-मुस्लिम, दोनों को यहीं रहना है, फिर प्यार के साथ क्यों न रहें।

विज्ञापन

क्या है ‘लव जेहाद’

love jehad a political tool for BJP

यूं तो ‘लव जेहाद’ का कोई विशिष्ट अर्थ नहीं है लेकिन पिछले कुछ सालों से हिंदूवादी संगठन इस शब्द का इस्तेमाल मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू लड़कियों को झांसा या प्रलोभन देकर शादी करने और फिर धर्म परिवर्तन कराने की योजनाबद्ध कोशिशों के लिए कर रहे हैं।

वे इसके पीछे अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्र मानते हैं। हालांकि पुलिस जांच में ऐसे किसी षड्यंत्र का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके द्विवेदी कहते हैं कि साफ होना चाहिए कि जेहाद फॉर लव या जेहाद एगेंस्ट लव। प्यार (लव) पवित्र शब्द है। यदि भाजपा के लिए लव जेहाद का मतलब अल्पसंख्यकों के खिलाफ छिपा एजेंडा है तो यह उचित नहीं है, निंदनीय भी है।

लड़कियों से दुर्व्यवहार कोई भी करें, उसकी आलोचना होनी चाहिए, जबरन धर्मांतरण पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा को वर्गीय विभेद की बात करने के बजाए विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ना चाहिए। लव जेहाद के बजाय भाजपा भाईचारे के लिए जेहाद करे तो अच्छा रहेगा।

लव जेहाद संघ का पुराना एजेंडा

love jehad a political tool for BJP

सामाजिक गतिविधियों से जुड़े मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामवीर राठी कहते हैं कि लव जेहाद आरएसएस का पुराना एजेंडा है। अब भाजपा ने इसे अपना लिया है।

इसका अर्थ यह है कि भाजपा अब संघ के एजेंडे पर चलने लगी है। जनता को सब्जबाग दिखाकर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार के पिछले तीन महीने के कामकाज के मायूसी है।

ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि समाज में तनाव का माहौल बना रहा। राठी कहते हैं कि प्यार में जाति-धर्म नहीं देखे जाते। अकबर ने तो जोधा बाई का धर्म परिवर्तन नहीं किया था। संघ और भाजपा अफवाहें फैलाकर और एक झूठ को बार-बार बोलकर फिजा बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

वेस्ट यूपी में पहले ही बना चुके मुद्दा

love jehad a political tool for BJP

हिंदूवादी सोच के संगठन लव जेहाद को वेस्ट यूपी में कई सालों से मुद्दा बनाए हुए हैं। दरअसल, वेस्ट यूपी का सामाजिक ताना-बाना इस तरह का है, जिसमें दूसरे धर्म में शादी तो दूर, अंतरजातीय विवाह को भी बहुत पसंद नहीं किया जाता।

सामाजिक व्यवस्थाओं में अभी भी पंचायतों और खापों की भूमिका हैं। ये खापें अंतरजातीय और अंतर्धार्मिक विवाह के पक्ष में नहीं रहती है।

कथित छोटी जाति, एक गोत्र या एक गांव में शादी हो जाने पर ऑनर किलिंग जैसे मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे माहौल में लव जेहाद को मुद्दा बनाने के लिए आसानी से खाद-पानी मिल जाता है।

अरब से आ रहा लव जेहाद के लिए पैसा

love jehad a political tool for BJP

‘लव जेहाद’ के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता और सच संस्था के अध्यक्ष मेरठ के संदीप पहल कहते हैं कि हिंदू लड़कियों को फंसाने और उनका धर्मांतरण कराने के लिए षड्यंत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है।

‘लव जेहाद’ के लिए हवाला, स्कॉलरशिप, राहत सामग्री आदि के नाम पर या नौकरीपेशा लोगों के जरिये अरब मुल्कों से पैसा आता है।

वह कहते हैं कि केरल, कर्नाटक और वेस्ट यूपी में जेहाद आक्रामक तरीके से चला। मुस्लिम युवक हिंदू नाम रखकर हिंदू लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाने के लिए टारगेट ओरियंटेड काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed