फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Love and brotherhood are the biggest answer to the politics of hatred: Dinesh Patel

नफरत की राजनीति के खिलाफ प्रेम और भाईचारा सबसे बड़ा जवाब: दिनेश पटेल

Mon, 02 Mar 2026 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Love and brotherhood are the biggest answer to the politics of hatred: Dinesh Patel
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में सभी ने प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संकल्प लिया। वहीं पार्टी नेताओं ने कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति के विरुद्ध भाईचारे और जागरूकता का वातावरण मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

आप के निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि नफरत और विभाजन की राजनीति देश और प्रदेश को कमजोर करती है। जबकि प्रेम और भाईचारा समाज को मजबूती देता है। आज जनता को मूल मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। किंतु जनता अब जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में जवाब देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें यह संदेश देता है कि हम आपसी मतभेद भुलाकर समाज और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट हों। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ बीएन खरे, प्रियंका श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, पीके वाजपई, राजेंद्र राजश्री, धीरज शर्मा, विनय कुमार शर्मा, योगेश निगम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed