{"_id":"662fe562cecc923050048eb1","slug":"loot-with-jweller-in-nawabganj-in-gonda-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: सराफ की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 40 हजार छीने, रास्ता पूछने के बहाने रोका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: सराफ की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 40 हजार छीने, रास्ता पूछने के बहाने रोका था
Tue, 30 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा)
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:04 AM IST
सार
गोंडा जिले के नवाबगंज इलाके में बदमाशों ने सराफ की आंखों में धूल झोंककर 40 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों की तलाश उनके हुलिया के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सराफा व्यवसाई की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 40 हजार रुपए की नकदी छीनकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
नवाबगंज नगर निवासी अमित सोनी ने बताया कोल्हमपुर बाजार में सर्राफा की दुकान बंद कर सोमवार की देर रात मोटर साइकिल से घर वापस आ रहे थे कि मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर पार्बती गांव के पास पीछे से दो बाइक सवार आए और मनकापुर जाने का रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन
जैसे ही मोटरसाइकिल की गति धीमी की, एक बदमाश ने आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया, जिससे वह बाइक के साथ सड़क पर रुक गया। उसके बाद दोनों ने मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखे 40 हज़ार रुपए व तिजोरी की चाबी निकाल ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। हुलिया के आधार पर शिनाख्त की जा रही है।