{"_id":"5ef2f8918ebc3e43263566a2","slug":"loot-with-jeweller-in-lucknow-case-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर सराफा कारोबारी से लूट, ले उड़े तीन किलो चांदी समेत ये सब सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तमंचा दिखाकर सराफा कारोबारी से लूट, ले उड़े तीन किलो चांदी समेत ये सब सामान
Wed, 24 Jun 2020 02:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान से घर लौट रहे सराफा कारोबारी को तमंचा दिखाकर लूट लिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस लूट की वारदात से इंकार करती रही। बाद में पुलिस ने चोरी की बात स्वीकार की। पीड़ित की तहरीर पर देर रात पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
बुलाकी अड्डा के पास रहने वाले सुरेश चंद्र वर्मा की बेहटा चौराहे पर श्रीभोला ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वहां सुरेश व उनका बेटा उत्सव बैठते हैं। मंगलवार शाम को उन्होंने दुकान बंद की। एक्टिवा से पिता-पुुत्र घर के लिए निकले। दोनों जैसे ही लालनगर हरदोईया मोड़ के पास पहुंचे। बाइक सवार एक बदमाश बगल में आ गया। उसने हाथ पकड़ा और उत्सव से रुकने को कहा। दोनों रुके ही थे तभी दो बदमाश असलहा लेकर और आ धमके। एक ने पिता और दूसरे ने बेटे को निशाना बना लिया।
तीसरे ने एक्टिवा की चाभी लेकर नकदी व गहने के बारे में पूछा। बदमाशों से खौफ खाए पिता-पुत्र ने उन्हें बैग थमा दिया। जेब में रही नकदी व एक्टिवा भी दे दी। इसके बाद बदमाश धमकी देकर भाग निकले। बताया जाता है कि, बैग में तीन किलो चांदी, करीब 35 ग्राम सोना व बिक्री की रकम के अलावा कुछ और नकदी थी।

Trending Videos
सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग
वारदात के बाद बदमाश नारायणपुर रोड की तरफ भाग गए। कुछ दूर आगे जाने के बाद एक गिट्टी और मौरंग की दुकान के सामने लूट के धन का बंटवारा करने लगे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकत कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
हो रही जांच
लूट की वारदात गलत है। रास्ते में पिता-पुत्र को लघु शंका लगी तो वह गाड़ी से उतरे थे। तभी बदमाशों ने डिक्की से झोला निकाल लिया। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। - कासिम आब्दी, एसीपी काकोरी
हो रही जांच
लूट की वारदात गलत है। रास्ते में पिता-पुत्र को लघु शंका लगी तो वह गाड़ी से उतरे थे। तभी बदमाशों ने डिक्की से झोला निकाल लिया। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। - कासिम आब्दी, एसीपी काकोरी