फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with businessman by duplicate police

थाने के पास नकली पुलिस ने बुजुर्ग व्यापारी को लूटा

Tue, 09 Nov 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
loot with businessman by duplicate police
लखनऊ। अमीनाबाद में श्रीराम रोड पर थाने के पास सोमवार को दिनदहाड़े दो नकली पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग दवा व्यापारी को लूटपाट की वारदातें होने का हवाला देकर धमकाया। फिर नकदी व अंगूठी थाने में जमा कराने की बात कही। इससे घबराए बुजुर्ग ने अपनी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये व सोने की अंगूठी उतारकर उन्हें दे दी तो दोनों भाग गए। अमीनाबाद पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कैसरबाग थाना क्षेत्र के सुंदरबाग निवासी दवा के थोक व्यापारी केके राय (60) सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे ई-रिक्शा से दुकान जा रहे थे। तभी अमीनाबाद थाने के पास श्रीराम रोड तिराहे पर दो युवकों ने उन्हें रोका और खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बता कहा कि आपराधिक वारदातें हो रही हैं और आप अंगूठी पहनकर घूम रहे हैं। आपको नकदी व अंगूठी थाने पर जमा करनी होगी। इससे केके राय घबरा गए। उन्होंने जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये व अंगूठी उतारकर युवकों को दे दी तो दोनों तुरंत भाग निकले। थाने के पास बाजार में वारदात की जानकारी मिलते ही केके राय के तमाम परिचित व्यापारी भी थाने पहुंच गए। अमीनाबाद इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed