बांग्लादेशी शिक्षिका के साथ वारदात, बदमाशों ने लूटा पर्स, विदेशी करेंसी समेत था ये सब सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका की शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग आनंद कुमार शाही के मुताबिक, बांग्लादेश निवासी रेनू अहमद एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं। इसके अलावा वह बच्चों की कॅरिअर काउंसलिंग समेत अन्य प्रोग्राम भी चलाती हैं।
रेनू अहमद के मुताबिक, वह कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन स्टूडेंट्स क्वॉलिटी कंट्रोल सेमिनार में प्रतिभाग लेने लखनऊ आई हैं। रविवार दोपहर वह ऑटो रिक्शा से सीएमस की कानपुर रोड शाखा जा रही थीं।
अस्थायी पासपोर्ट व वीजा के लिए किया संपर्क
आलमबाग इलाके में ऑटो के बगल से निकले बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। रेनू के शोर मचाने पर कुछ राहगीरों ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकले। सेमिनार में हिस्सा लेने के बाद स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों को लूटपाट की जानकारी दी।
रेनू ने पुलिस को बताया कि वह बाइक का नंबर नहीं देख पाईं। सिर्फ इतना पता है कि बदमाशों ने हेलमेट पहना था। पुलिस के मुताबिक, विदेशी होने के चलते रेनू घटनास्थल की सही जानकारी नहीं दे पाई हैं। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है।
रेनू के मुताबिक, पर्स में उनका पासपोर्ट और वीजा भी था। जिसके बिना वह वापस बांग्लादेश नहीं जा सकती हैं। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। शिक्षिका ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन में अस्थायी पासपोर्ट व वीजा के लिए संपर्क किया है।