फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in train in up

नशीली फ्रूटी पिलाकर महिलाओं के साथ की ये हरकत

Tue, 22 Sep 2015 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 22 Sep 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
loot in train in up

यूपी के अयोध्या जा रही दो महिलाओं को नशीली फ्रूटी पिलाई गई। इसे पिलाने के साथ उनके साथ ये हरकत की गई।

विज्ञापन


मनकापुर से अयोध्या जा रहीं दो महिलाओं को सोमवार रात ट्रेन में एक व्यक्ति ने नशीली फ्रूटी पिलाकर गहने लूट लिए। ट्रेन फैजाबाद स्टेशन पहुंची तो जीआरपी को दो महिलाओं के बोगी में बेहोश पड़े होने की खबर मिली, जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंजू तिवारी पत्नी विजय कुमार तिवारी निवासी ग्राम खमरौनी थाना धानेपुर, गोंडा और शकुंतला देवी पत्नी बनवारी मौर्य निवासी बक्सरा आज्ञाराम थाना मनकापुर, गोंडा सोमवार रात अयोध्या जाने के लिए मनकापुर स्टेशन से अप 54237 ट्रेन में सवार हुई थीं।
विज्ञापन


ट्रेन में मंजू की शकुंतला से दोस्ती हो गई। दोनों बातचीत कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति भी उनसे बात करने लगा। बातों-बातों में उसने दोनों महिलाओं का फ्रूटी मिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रूटी में कोई नशीला पदार्थ मिला होने के कारण चंद मिनट में ही मंजू व शकुंतला बेहोश हो गईं और वो युवक दोनों के गहने उतारकर भाग गया। ट्रेन फैजाबाद पहुंची तो खबर पाकर पहुंचे जीआरपी सिपाहियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिवारीजनों को खबर दी।


इस पर मंजू का पुत्र विनय कुमार और शकुंतला का दामाद सचिन व अन्य परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके मनकापुर जीआरपी ट्रांसफर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed