फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in showroom, caught two criminals

ज्वेलरी शोरूम में लूट, दौड़ाकर पकड़े दो बदमाश

Fri, 02 Jul 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
loot in showroom, caught two criminals
लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम स्थित ज्वेलरी शोरूम में बृहस्पतिवार दोपहर ग्राहक बनकर पहुंचे दो बदमाश असलहे के बल पर गहने से भरा बैग लूटकर भाग निकले। दुकानदार ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों के साथ बदमाशों का पीछा किया। सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और कुछ दूरी पर ही दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से लूटे गए गहने, नकली पिस्टल, एक एयरगन व अपाचे बाइक बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

राजाजीपुरम ई-ब्लॉक निवासी प्रवेश वर्मा का घर के बाहरी हिस्से में ही प्रवेश ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे दो युवक शोरूम में आए और सोने की चेन व हार दिखाने को कहा। इसी बीच अचानक दोनों ने बैग से पिस्तौलें निकाल लीं और धमकाते हुए गहने से भरा एक बैग लूटकर शोरूम के बाहर खड़ी अपाचे बाइक से भाग गए। प्रवेश व उनके कर्मचारी शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे। आसपास के लोगों ने भी बदमाशों का पीछा करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से शोरूम से लूटा गया बैग मिल गया, जिसमें सोने की दो चेन, आठ जोड़ी चांदी के कड़े, एक नकली पिस्टल, एक एयरगन और अपाचे बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालकटोरा इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि आरोपियों की पहचान हर्ष तिवारी व यश वाजपेयी निवासी ई-ब्लॉक, राजाजीपुरम के रूप में हुई है। सराफा व्यापारी प्रवेश वर्मा की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed