{"_id":"5eb963da8ebc3e90644a48c2","slug":"loot-in-gasaiganj-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बैंक से ही पीछे लगे थे लुटेरे, कनपटी पर बंदूक लगाकर दिनदहाड़े एक लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बैंक से ही पीछे लगे थे लुटेरे, कनपटी पर बंदूक लगाकर दिनदहाड़े एक लाख लूटे
Mon, 11 May 2020 08:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 May 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या जिले के थाना गोसाईगंज अंतर्गत रामगंज स्थित सहकारी समिति के पास सोमवार की सुबह बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन लुटेरे तमंचे के बल पर एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, काली रंग की बाइक पर सवार लुटेरों में से एक ने मुंह पर रूमाल व दो ने मास्क लगा रखा था। सूचना पर पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम व एसओजी टीम ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन
रविकांत पुत्र भोला प्रसाद निवासी बेला सरैया सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गोसाईगंज की पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपए निकालकर बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रामगंज सहकारी समिति के निकट बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने बाइक से उतरकर उसके कनपटी पर तमंचा लगा दिया जबकि दूसरे युवक ने उसके पास रखा बैग व उसमें रखे एक लाख रुपये छीन लिए, मौके पर तीसरा युवक बाइक स्टार्ट किए हुए था। लूट की इस घटना को मात्र दो से तीन मिनट में अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे दिलासीगंज की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
वहीं, दिन दहाड़े लुटेरों द्वारा की गई इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पीड़ित द्वारा दी गई सूचना पर सबसे पहले पहुंची थाना गोसाईगंज पुलिस के प्रभारी आशुतोष मिश्र व उनकी टीम ने आसपास के क्षेत्र की नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं घटना की सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी व सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम ने भी मौके पर पहुंच की जांच पड़ताल की, एसएसपी ने थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम को लुटेरों को पकड़ने का निर्देश दिया।
Trending Videos
बैंक के सामने से ही आरोपी का पीछा कर रहे थे लुटेरे
थाना प्रभारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि लुटेरे बैंक के सामने से ही आरोपी की पीछा कर रहे थे, रामगंज के पास सुनसान स्थल देख घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार से लुटेरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।