फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in front of vidhanbhawan in lucknow.

लखनऊ के हाईसिक्योरिटी जोन में वारदात, विधानभवन के सामने महिला से लूट

Fri, 12 Oct 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Oct 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
loot in front of vidhanbhawan in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ विधानभवन के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार शाम ऑटो से चारबाग जा रही इलाहाबाद निवासी महिला ज्ञानवती का पर्स लूट लिया। बदमाश लूट के बाद सचिवालय की तरफ से होते हुए भाग निकले। हाई सिक्योरिटी जोन में तैनात मोबाइल दस्ता व खासतौर पर प्रशिक्षित किए गए पुलिसकर्मियों को वारदात और लुटेरों की हवा तक नहीं लगी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ज्ञानवती के पति सत्येंद्र नारायण सिंह बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं और इलाहाबाद में अलोपी देवी मंदिर के पास रहते हैं। बीते सप्ताह दोनों महानगर सेक्टर ए निवासी बेटे धीरेंद्र बहादुर सिंह के घर आए थे।
विज्ञापन


बुधवार शाम इलाहाबाद लौटने के लिए दोनों ऑटो से चारबाग जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे लग गए। विधानभवन के सामने बदमाशों ने झपट्टा मारकर ज्ञानवती का पर्स छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश बापू भवन चौराहे से सचिवालय की तरफ भाग गए। आसपास के लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ज्ञानवती से बदमाशों का हुलिया व बाइक का नंबर पूछा, लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सकीं। धीरेंद्र का कहना है कि बैग में 14500 रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दवाएं और जरूरी कागजात थे।

हाई सिक्योरिटी जोन में लगातार वारदातों से कठघरे में पुलिस

हाई सिक्योरिटी जोन राजभवन और विधानसभा भवन के आसपास लगातार लूटपाट की वारदातों ने पुलिस की सक्रियता को कठघरे में खड़ा कर दिया है। राजभवन के पास दो महीने पहले हुई हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हाई सिक्योरिटी जोन में विशेष दस्ता तैनात किया।

इसमें एक पुलिस वैन और कई मोबाइल दस्ते शामिल किए गए। लुटेरों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए खासतौर से प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था खस्ताहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed