फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Swami Prasad Maurya's candidate takes back the his name on Kannauj seat.

UP: अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान से हटा स्वामी प्रसाद का प्रत्याशी, चौथे चरण में 130 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 29 Apr 2024 11:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Apr 2024 11:57 PM IST
सार

यूपी में चौथे चरण के चुनाव में 13 सीटों पर मतदान होना है जिसके लिए 130 उम्मीदवार मैदान में हैं। कन्नौज सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Swami Prasad Maurya's candidate takes back the his name on Kannauj seat.
अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव की चौथे चरण की 13 सीटों पर 130 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इनमें कन्नौज से स्वामी प्रसाद मौर्य की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी राम बख्श सिंह भी शामिल हैं। यहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मैदान में हैं। वहीं, ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 13 लोकसभा सीटों और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए 220 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच में 138 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए और 82 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। 29 अप्रैल को नाम वापसी के दिन चौथे चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से आठ प्रत्याशियों ने भी नाम वापस लिए।
विज्ञापन


छठे चरण के लिए पहले दिन चार नामांकन
लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों और गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इलाहाबाद, आजमगढ़, जौनपुर और मछलीशहर में एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। छठे चरण में शामिल संसदीय क्षेत्रों में 2.69 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.42 करोड़ पुरुष और 1.27 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं, पांचवें चरण में अब तक 25 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed