फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: SP and Congress alliance final on 17 seats.

सपा-कांग्रेस गठबंधन: अखिलेश और प्रियंका की बातचीत के बाद टूटा गतिरोध! 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

Wed, 21 Feb 2024 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Feb 2024 03:37 PM IST
सार

सपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बुधवार सुबह सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई जिसमें कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति दे दी है। गठबंधन को अंतिम रूप देने में प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव की भूमिका अहम बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: SP and Congress alliance final on 17 seats.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो चुका है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही।

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई जिसके बाद गठबंधन को अंतिम रूप देने पर फैसला हुआ। दोनों दलों के बीच हुए निर्णय के मुताबिक, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। हाथरस सीट से सपा और सीतापुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार लड़ेगा।
विज्ञापन


अमेठी ओर रायबरेली सीट पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें कांग्रेस से अविनाश पांडे व अजय राय और सपा से राजेंद्र चौधरी और नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - SP उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, अखिलेश ने भाई का टिकट काट 'चाचा' को दिया; देखें सूची

ये भी पढ़ें - बदले-बदले से दिखे राहुल गांधी: बनाई सख्त इमेज, जज्बात की नहीं करते हैं सिर्फ जाति की बात, निशाने पर OBC-SC


दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बना गतिरोध कल रात तक जारी रहा जिसके कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषणा करने के बावजूद रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए। न्याय यात्रा मंगलवार को अमेठी, रायबरेली से होते हुए लखनऊ आई और बुधवार सुबह उन्नाव के लिए रवाना हो गई।

लखनऊ में भी राहुल की यात्रा में सपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इससे यह मान लिया गया था कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन टूट गया है। सपा ने भी मंगलवार देर शाम 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। इसमें वाराणसी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया जो कि पहले कांग्रेस को देने की बात कही गई थी। हालांकि, कांग्रेस के सहमत हो जाने के बाद यूपी में इंडिया गठबंधन बना रहेगा।

सपा ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी उतारे
सपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी। सपा की पहली सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed