फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Rajnath Singh says we fulfilled all our promises.

Lucknow: राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, बोले- जो कहा वो किया

Fri, 10 May 2024 01:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 May 2024 01:49 AM IST
सार

लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने से विश्वास का संकट पैदा हुआ है पर हम जो कहते हैं वो करते हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Rajnath Singh says we fulfilled all our promises.
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सीएमएस में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि राजनीति करने वाले नेताओं के प्रति देश में विश्वास का संकट पैदा हुआ है।

विज्ञापन


नेताओं की करनी और कथनी में लंबे समय से अंतर होने के कारण ही यह संकट उत्पन्न हुआ है, लेकिन हम लोग जिस दल में हैं, वहां हमने जो कहा है वह किया भी है।

राजनाथ ने कहा कि इलेक्शन मेनिफेस्टो के एक-एक कथन को हमने पूरा किया है। हमने कहा था कि संसद के दोनों सदनों में जिस दिन हमको बहुमत प्राप्त हो जाएगा, उस दिन हम धारा 370 को समाप्त करेंगे और हमने वह कर दिया। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी के साथ समान भाव और न्याय रखते हैं। तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते। बोले, हमने देश से आतंकवाद का सफाया किया है। राजनाथ सिंह के संबोधन से पहले न्यायमूर्ति देवेंद्र अरोड़ा ने वहां मौजूद प्रबुद्धजनों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed