फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Rahul Gandhi in Raebareli.

Raebareli: रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, हनुमान मंदिर में किए दर्शन, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Mon, 20 May 2024 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 May 2024 01:33 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली पहुंच गए हैं। यहां वह बछरावां के बूथों से होते हुए हरचंदपुर विधानसभा जाएंगे और पूरे रायबरेली में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Rahul Gandhi in Raebareli.
रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मतदान के दिन रायबरेली पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले जिले के हनुमान मंदिर में दर्शन किए। जहां उन्होंने दर्शन करने आए कई लोगों से मुलाकात की।  राहुल गांधी रायबरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इस सीट पर भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वह करीब 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे और यहां से रायबरेली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


रायबरेली में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। 11 बजे तक जिले में 27.82 फीसदी वोटिंग हुई।

हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में शुमार रायबरेली और अमेठी में दांव पर असली प्रतिष्ठा तो गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी की लगी है। असल में, रायबरेली में भाजपा से दिनेश सिंह और अमेठी में कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा तो चेहरे मात्र हैं।
विज्ञापन


इन दो सीटों पर तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, गृह मंत्री, चार डिप्टी सीएम, चार पूर्व सीएम समेत 50 से अधिक दिग्गजों ने प्रचार किया। अब जनादेश की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद कांग्रेस से राहुल गांधी ने तीन मई को रायबरेली और अमेठी में किशोरी लाल शर्मा ने परचा भरा था। अमेठी में स्मृति इरानी तो भाजपा ने दूसरी बार दिनेश सिंह को रायबरेली सीट पर उतारा।

नामांकन में मां सोनिया, बहन प्रियंका, जीजा राबर्ट के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य दिग्गज शामिल हुए। स्मृति इरानी के नामांकन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रहे। नामांकन के बाद दोनों पार्टियों के दिग्गजों ने प्रचार में ताकत झोंकी।

हनुमान मंदिर में राहुल गांधी

Loksabha Election 2024: Rahul Gandhi in Raebareli.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी रायबरेली के हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने एक बच्चे को दुलारा और लोगों से बात की।

Loksabha Election 2024: Rahul Gandhi in Raebareli.
रायबरेली में राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
हनुमान मंदिर में प्रवेश करते राहुल गांधी।

हनुमान मंदिर में राहुल गांधी

Loksabha Election 2024: Rahul Gandhi in Raebareli.
rahul gandhi - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी ने लोगों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed