{"_id":"6637bd8c79a69a7f46024300","slug":"loksabha-election-2024-many-sp-leaders-along-with-jitendra-yadav-joins-bjp-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: जितेंद्र यादव ने समर्थकों संग थामा कमल, सपा को सीतापुर सहित कई इलाकों में लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: जितेंद्र यादव ने समर्थकों संग थामा कमल, सपा को सीतापुर सहित कई इलाकों में लगा झटका
Sun, 05 May 2024 10:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 May 2024 10:40 PM IST
सार
भाजपा यादव वोट बैंक में लगातार सेंध लगा रही है। सीतापुर सहित कई इलाकों में पकड़ रखने वाले सपा नेताओं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन
lucknow
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी यादव वोटबैंक में लगातार सेंधमारी कर रही है। हरगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने तमाम सपाइयों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। इसे सपा के लिए जबरदस्त झटका माना जा रहा है। जितेंद्र यादव के कमल थामने से सीतापुर के साथ ही धौरहरा, मिश्रिख, हरदोई, लखीमपुर खीरी सहित कई लोकसभा सीटों पर सीधे असर पड़ेगा।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव ने पिछले दिनों पार्टी छोड़कर हाथी पर सवार हो गए। उन्हें बसपा ने सीतापुर से प्रत्याशी बना दिया है। ऐसे में भाजपा ने नई चाल चलते हुए सीतापुर के दिग्गज यादव नेता और पूर्व विधायक रामपाल यादव के परिवार पर निगाह गड़ाई। यह परिवार सीतापुर ही नहीं आसपास के जिलों के यादवों पर भी गहरी पकड़ रखता है। करीब छह माह पहले पूर्व विधायक के निधन के बाद सियासी विरासत उनके बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव संभाल रहे हैं। उनके साथ सहानुभूति की लहर भी है।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि सीतापुर से जितेंद्र यादव को सपा- कांग्रेस गठबंधन का उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में भाजपा ने जितेंद्र यादव को अपने पाले में करने की रणनीति बनाई। रविवार को हरगांव में प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान जितेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ सीतापुर ही नहीं आसपास के अन्य जिलों के करीब सौ से ज्यादा यादव नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इसे सपा के लिए जोरदार झटका माना जा रहा है। क्योंकि यह परिवार सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव का काफी नजदीकी रहा है।
विज्ञापन