फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Many leaders of different parties joins Samajwadi Party.

Lucknow: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने चंदे की वसूली कर ली है इसलिए विपक्षी पार्टियों के अकाउंट सीज किए जा रहे

Thu, 21 Mar 2024 03:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी दलों को चंदा मिला है जबकि भाजपा ने चंदा वसूला है इसलिए अब वो विपक्षी दलों के खाते सीज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Many leaders of different parties joins Samajwadi Party.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने चंदा वसूल लिया है इसलिए विपक्षी पार्टियों के अकाउंट सीज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों को चंदा मिला है जबकि भाजपा ने वसूला है। भाजपा ने तो वैक्सीन बनाने वालों से भी चंदा वसूला है। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अपना दल (एस), एआईएमआईएम और भाजपा के नेता व समर्थक सपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने नेताओं व समर्थकों से कहा कि सावधान रहिए। मतदान तो करिए ही बूथ की भी रक्षा कीजिए। भाजपा हारेगी तो संविधान और किसान बचेंगे। युवाओं को नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन


अपना दल कमेरावादी से गठबंधन नहीं
अपना दल कमेरावादी द्वारा बुधवार को कौशांबी, फूलपुर और मिर्जापुर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा व अपना दल कमेरावादी का गठबंधन 2022 के विधानसभा चुनाव में था। 2024 के लिए हमारा कोई गठबंधन नहीं है। सपा ने भी मिर्जापुर सीट से प्रत्याशी उतार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ लोकसभा: रोचक है इस सीट का इतिहास, एक बार जीता निर्दलीय, पांच बार जीतकर अटल ने रचा इतिहास


ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस ने सभी 17 सीटें जीतने के लिए बनाई ये खास रणनीति, वार रूम तैयार, अलग होगा प्रचार अभियान


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। देश विषम परिस्थिति से जूझ रहा है। राष्ट्रीय लोक दल डुप्लीकेट पार्टी है। लोक दल का गठन चरण सिंह ने किया था। लोकदल से मिलती जुलती पार्टी अजीत सिंह ने बनाई। उनकी जीरो सीट हो गई थी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी को आठ सीटों पर विजय दिलाई और उन्हें (जयंत चौधरी) राज्यसभा भेजा। अब वो चरण सिंह की छवि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देखने की बात कर रहे हैं। भाजपा राम को आधार बनाकर चुनाव जीतने का ख्वाब देख रही है। अगर जीत गई तो किसान कुचला जाएगा। किसानों को 500 रुपये की खैरात नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed