{"_id":"663b2045052cd1874c0b5772","slug":"loksabha-election-2024-congress-leader-says-now-people-know-the-truth-of-bjp-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस नेता बोले- जनता भाजपा की हर चाल समझ चुकी है, महंगाई में बदल गया अच्छे दिनों का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस नेता बोले- जनता भाजपा की हर चाल समझ चुकी है, महंगाई में बदल गया अच्छे दिनों का नारा
Wed, 08 May 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 May 2024 12:18 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुरुदीप सप्पल ने कहा कि अब जनता भाजपा की हर चाल समझ चुकी है। उन्होंने 10 साल पहले जो वादे किए थे उनमें से कुछ भी पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुरुदीप सप्पल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुरुदीप सप्पल ने कहा है कि तीन चरणों के चुनाव में साफ हो गया है कि जनता भाजपा की हर चाल समझ गई है। भाजपा का अच्छे दिन का नारा महंगाई में बदल गया। भाजपा जम्मू में उम्मीदवार नहीं उतार पा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल पहले कहा था कि बेटी बचाओ, अब कहानी मणिपुर तक पहुंच गई है। शहरों में सांस लेना मुश्किल हो गया है। सफाई प्रदूषण चरम पर है। टैक्स अब आतंक का रूप बन गया है।
विज्ञापन
मोदी ने बुलेट ट्रेन का सपना दिखाया अब उससे चलाना दूभर हो गया है। सब्सिडी खत्म कर दी गई है। हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फेल है। देश पर कर्ज चार गुना हो गया है। 2014 से 24 में कुल कर्ज बढ़कर 205 लाख करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के घोषणा पत्र में लोगों की रुचि बढ़ी है लेकिन मोदी खुद अपने भाषण में भाजपा के मेनिफेस्टो की बात नहीं कर रहे हैं। देश का उत्पादन घट रहा है इसलिए बेरोजगारी चरम पर है।
ये बेरोजगार भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर सामान चीन से मंगा रही है। यहां के कारोबार बंद कर रही है।