{"_id":"664734e61704a6841e096401","slug":"loksabha-election-2024-cm-yogi-adityanath-addressed-a-rally-in-amaniganj-maidan-in-ayodhya-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में बोले सीएम योगी- जब भी कांग्रेस और सपा मिलते हैं तो अपशकुन होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में बोले सीएम योगी- जब भी कांग्रेस और सपा मिलते हैं तो अपशकुन होता है
Fri, 17 May 2024 04:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 May 2024 04:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन ने एलान किया है कि जब इनकी सरकार बनेगी तो यह जनता के ऊपर जजिया कर लगाएंगे। जो संपत्ति है, उसको ये जब्त कर लेंगे लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
अयोध्या के अमानीगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के अमानीगंज के मैदान में भाजपा की मिल्कीपुर और रुदौली विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा में लोगों की भीड़ उमड़ी। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस और सपा मिलते हैं तो कुछ कुछ न अपशकुन होता है। आप लोग होशियार रहिए, यह लोग अपशकुन करने आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को खून चूसवा की संज्ञा देते हुए कहा कि इनके गठबंधन ने एलान किया है कि जब इनकी सरकार बनेगी तो यह जनता के ऊपर जजिया कर लगाएंगे। जो संपत्ति है, उसको ये जब्त कर लेंगे और फिर अपनी पार्टी के कुछ गुंडे और मवालियों को बांट देंगे लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाराबंकी में बोले पीएम मोदी: सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए मनोज पांडेय, कई ब्लॉक प्रमुख भी हुए भाजपाई
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को हड़पना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा कभी नहीं होने देंगे। इस देश में धर्म के नाम पर आरक्षण का सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा।