फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: BJP will give six seats to its ally in Uttar Pradesh.

Loksabha Election 2024: यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें देगी भाजपा, राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!

Fri, 01 Mar 2024 10:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Mar 2024 10:42 AM IST
सार

यूपी में भाजपा सहयोगी दलों को छह सीटें दे सकती है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से ही चुनाव लड़ेंगे। जल्द की इसकी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: BJP will give six seats to its ally in Uttar Pradesh.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में सभी 80 सीटों पर जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा प्रदेश में सहयोगी दलों को छह सीटें दे सकती है। चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, भाजपा यूपी में रालोद को दो सीटें, अपना दल को दो सीटें, निषाद पार्टी को एक सीट और राजभर की पार्टी सुभासपा को एक सीट दे सकती है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें देगी भाजपा, राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खाता हैक कर 51.88 लाख निकाले, अब बैंक को देने होंगे 74.25 लाख; धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारियों की भूमिका!


पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले शुक्रवार या शनिवार को सौ से अधिक उम्मीदवारों की सूची और 10 मार्च तक करीब 250 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री निवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की करीब छह घंटे तक चली बैठक में 21 राज्यों की 300 सीटों पर उम्मीदवारो  का पैनल तैयार कर लिया गया है। इस बैठक में पंजाब, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गठबंधन पर बातचीत तय होने तक उम्मीदवार घोषित नहीं करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed