{"_id":"a3b5f3909fee40cbc6a43a4be2c74453","slug":"lokayukta-oath-ceremony-cancels-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में लोकायुक्त का शपथग्रहण टला, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में लोकायुक्त का शपथग्रहण टला, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Dec 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
यूपी में 20 दिसंबर को होने वाले लोकायुक्त के शपथ ग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। मामले पर अगली सुनवाई 4 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा तय समय सीमा में लोकायुक्त की नियुक्त न करने पर इस पद के लिए खुद ही वीरेंद्र सिंह के नाम पर सहमति दे दी थी, पर अब इस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही शपथग्रहण कार्यक्रम के लिए राजभवन में चल रही तैयारियां भी रुक गई। अब उम्मीद की जा रही है कि 4 जनवरी को होने वाली सुनवाई के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
लोकायुक्त मामले पर दायर सच्चिदानंद उर्फ सच्चे गुप्ता की याचिका पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह कदम उठाया।