फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: Rajbhar wants to make Mukhtar's enemy Brajesh Singh fight from NDA

लोकसभा चुनाव: मुख्तार के दुश्मन ब्रजेश सिंह को एनडीए से लड़ाना चाहते हैं राजभर, बीजेपी ने दी सख्त प्रतिक्रिया

Sat, 25 Nov 2023 07:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Nov 2023 07:16 AM IST
सार

बृजेश सिकरारा नरसंहार कांड में हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से दोषमुक्त हुए हैं। बरी होने के बाद उनके चुनाव लड़ने की दावेदारी को बल मिला है। बृजेश की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह विधान परिषद में स्थानीय निकाय क्षेत्र की वाराणसी-भदोही-चंदौली सीट से निर्दलीय सदस्य हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Rajbhar wants to make Mukhtar's enemy Brajesh Singh fight from NDA
ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सुभासपा गाजीपुर लोकसभा सीट से माफिया बृजेश सिंह को प्रत्याशी बना सकती है। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहमति मिली तो बृजेश उनकी पार्टी के टिकट पर गाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। उनके इस बयान के बाद बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि  भाजपा में किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा इसका निर्णय पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा। बोर्ड के निर्णय के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। कोई एक व्यक्ति टिकट का फैसला नहीं लेता। 

विज्ञापन


राजभर ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि बृजेश की भाजपा के नेताओं से टिकट को लेकर बात चल रही है। यदि सहमति बन गई तो बृजेश गाजीपुर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें, सरकार की ओर से पिछले दिनों माफिया की जारी सूची में बृजेश का भी नाम दर्ज है।
विज्ञापन


मुख्तार के बाद अब बृजेश
सुभासपा ने विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के साथ गठबंधन के बाद माफिया मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को मऊ से चुनाव लड़ाया था। सपा से गठबंधन टूटने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि सपा के कहने पर उन्होंने अब्बास को टिकट दिया। अब लोकसभा चुनाव में राजभर मुख्तार के सबसे बड़े दुश्मन बृजेश सिंह को गाजीपुर से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। गाजीपुर से माफिया मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी सांसद थे। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट से चुनाव लड़कर भाजपा के मनोज सिन्हा को हराया था। लेकिन अफजाल को सजा होने से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई है। गाजीपुर में उप चुनाव नहीं हुआ है। इस सीट को भी मुख्तार का गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बनी संभावना
दरअसल, बृजेश सिकरारा नरसंहार कांड में हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से दोषमुक्त हुए हैं। बरी होने के बाद उनके चुनाव लड़ने की दावेदारी को बल मिला है। बृजेश की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह विधान परिषद में स्थानीय निकाय क्षेत्र की वाराणसी-भदोही-चंदौली सीट से निर्दलीय सदस्य हैं।


धनंजय सिंह पर नहीं बनी थी सहमति
विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसकी सहमति नहीं दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed