फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav will be in Modi's stronghold Varanasi today, Priyanka has

लोकसभा चुनाव: मोदी के गढ़ वाराणसी में आज होंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव, प्रियंका कर चुकी हैं रोड शो

Tue, 28 May 2024 09:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 May 2024 09:02 AM IST
सार

Rahul Gandhi in varanasi:राहुल गांधी आज पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में होंगे। वहां उनके साथ अखिलेश यादव भी रहेंगे। इसके पहले प्रियंका गांधी वहां रोड शो कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav will be in Modi's stronghold Varanasi today, Priyanka has
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी के गढ़ वाराणसी में आज राहुल गांधी होंगे। वह अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रुप से जनसभा करेंगे। कांग्रेस और सपा इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में लग गए हैं। वाराणसी के साथ राहुल और अखिलेश कुशीनगर में भी जनसभा करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव बासगांव में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन


प्रियंका, डिंपल के साथ कर चुकी हैं रोड शो
वाराणसी की सीट पर इसके पहले प्रियंका गांधी, डिंपल यादव के साथ रोड शो कर चुकी हैं। इस रोड शो में उमड़ी भीड़ से कांग्रेस उत्साहित नजर आई थी। इनके अलावा कांग्रेस के बाकी नेताओं ने भी वाराणसी में छोटी सभाएं कीं। कई राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने वहां प्रेस कांफ्रेंस कीं। 
विज्ञापन


मोदी नहीं आए रायबरेली और अमेठी
अमेठी और रायबरेली में चुनाव 20 मई को हुआ था। रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे थे तो वहीं अमेठी से केएल शर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी थी। अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटें कांग्रेस के साथ भाजपा के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न थीं। भाजपा की तरफ से अमित शाह, सीएम योगी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाएं की थीं, लेकिन पीएम मोदी ने इन दोनों लोकसभाओं से दूरी बनाई थी। 2019 में मोदी ने अमेठी में स्मृति ईरानी के पक्ष में सभा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed