फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: India alliance will bring resolution against misuse of CBI-ED

लोकसभा चुनाव: सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा इंडिया गठबंधन, पटना में होगी पहली रैली

Sat, 07 Oct 2023 07:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Oct 2023 07:09 AM IST
सार

इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को इस मामले में एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच लंबा विचार-विमर्श हुआ है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: India alliance will bring resolution against misuse of CBI-ED
पटना में हो सकती है गठबंधन की पहली संयुक्त रैली। - फोटो : PTI

विस्तार

विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया जल्द ही सीबीआई-ईडी के कथित दुरुपयोग के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा। हालांकि उसके घटक दलों के नेता अलग-अलग लगातार इस बात को पहले से ही कह रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन भोपाल के बजाय पटना में बड़ी रैली करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग का मुद्दा और अधिक गर्मा गया है। इंडिया में शामिल एनसीपी के नेता शरद पवार ने कहा है कि जब विपक्ष के खिलाफ कुछ नहीं मिलता तो ईडी-सीबीआई के जरिये उन्हें परेशान किया जाता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी भाजपा को धमकीजीवी कह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी लगातार सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग का सत्ताधारी दल और सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को इस मामले में एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच लंबा विचार-विमर्श हुआ है। इंडिया के अन्य घटक दलों के नेताओं से भी राय-मश्विरा करने का निर्णय हुआ है। इंडिया की अब तक हो चुकी तीनों बैठकों के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर सभी दलीय नेताओं ने बात रखी है, पर अब इस प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक रूप से इसके खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, पहले तय हुआ था कि इंडिया के बैनर के तले पहली बड़ी रैली भोपाल में की जाएगी, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण कांग्रेस का स्थानीय संगठन अपनी ऊर्जा फिलहाल वहीं तक केंद्रित करना चाहता है। इसलिए अब यह रैली पटना में करने पर विचार किया जा रहा है। इंडिया समन्वय समिति की जल्द ही बैठक होगी, जिसमें इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed