फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: Demand for Kangana Ranaut, who came from UP to campaign, can do road shows in these areas

लोकसभा चुनाव: प्रचार के लिए यूपी से आई कंगना रनौत की डिमांड, इन इलाकों में कर सकती हैं रोड शो

Thu, 25 Apr 2024 07:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 25 Apr 2024 07:21 AM IST
सार

Lok Sabha Elections: बॉलीवुड अभिनेत्री और अभी मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत की चुनाव प्रचार की डिमांड यूपी से आई है। वह यहां रोड शो भी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Demand for Kangana Ranaut, who came from UP to campaign, can do road shows in these areas
कंगना कई राज्यों में रोड शो कर रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 चढ़ते पारे के साथ अब चुनावी तपिश भी बढ़ने लगी है। नामांकन के बाद स्टार प्रचारकों का दौरे शुरू होने जा रहा है। बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत चुनाव प्रचार में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई स्टार प्रचारक तूफानी दौरा करेंगे। जिले से सभी की मांग भेजी गई है। हालांकि, अभी कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


सीतापुर संसदीय सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का प्रयास तेज कर दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की भूमिका बेहद अहम होती है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि लोकसभा चुनाव में सूरमाओं की नैया स्टार प्रचारकों (बड़े नेताओं) के भरोसे रहती है।
विज्ञापन


मंच से सियासत के चर्चित चेहरे जब अपने अंदाज में भाषण के जरिए मतदाताओं को रिझाते हैं तो इसका व्यापक असर भी देखने को मिलता है। लिहाजा, चुनावी रण में उतरे प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पार्टी से स्टार प्रचारकों की मांग शुरू कर दी है। सत्तासीन पार्टी के प्रत्याशी व मौजूदा सांसद राजेश वर्मा तीसरी बार जनता की अदालत में हाजिरी लगा रहे हैं। करीब एक माह से वे लगातार नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंपर्क कर रहे हैं। बूथ अध्यक्षों की बैठकें भी कराई हैं। इसके बाद भी चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने के लिए उन्होंने पार्टी के स्टार प्रचारकों की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष बताते हैं कि जिले में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कंगना रनौत की डिमांड भेजी गई है। फिलहाल, अभी तक स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। दूसरे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है।  

कंगना का रोड-शो कराने की तैयारी
शहर में कंगना रनौत का रोड शो कराने की तैयारी में भाजपाई जुटे हैं। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है, कि अभिनेत्री हेमा मालिनी व कंगना रनौत में से किसी एक के कार्यक्रम का भरोसा हाईकमान से मिला था। इस पर युवाओं को लुभाने की गरज से कंगना रनौत का कार्यक्रम मांगा गया है। जनसभा के अलावा कंगना का रोड शो कराने की योजना है।  


चुनावी रण में अब स्टार वॉर
सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के चुनावी रण में अब स्टार वॉर शुरू होगा। भाजपा के साथ ही अन्य प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने भी पार्टी के स्टार प्रचारकों का समय मांगा है। बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव के समर्थन में सभा के लिए पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने समय दे दिया है। जिलाध्यक्ष विकास राजवंशी ने बताया कि जिला मुख्यालय के राजा कॉलेज मैदान में नेशनल कोऑर्डिनेटर 28 अप्रैल को सभा करेंगे। कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी राकेश राठौर ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव का समय मांगा है।जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि डिमांड भेजी गई है। जल्द ही कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed