फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath campaigns in Ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर में सीएम योगी बोले- बुआ-बबुआ का रिश्ता भ्रष्टाचार का, इससे शिवपाल यादव परेशान

Tue, 07 May 2019 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath campaigns in Ambedkarnagar.
अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा का रिश्ता भ्रष्टाचार व अराजकता का है। ये 23 मई के बाद एक-दूसरे को कोसते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते से सबसे ज्यादा शिवपाल यादव परेशान हैं वह सोच रहे हैं कि जब बहन ही नहीं तो बुआ कैसे हो गई।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि सपा व बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार, अराजकता व गुंडागर्दी का बोलबाला रहा है। प्रदेश का विकास रुक गया था पर पिछले दो वर्ष की भाजपा सरकार में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। प्रदेश के कोने-कोने में विकास हुआ है। सपा-बसपा की सरकारों में जाति देखकर बिजली दी जाती थी पर हमने बिना भेदभाव काम किया है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के विकास के लिए दिन-रात कार्य किया। आयुष्मान योजना के तहत देश के 50 करोड़ गरीब लोगों को इलाज दिया जा रहा है। शौचालय देकर गरीब महिलाओं को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में समाज के हर तबके का विकास हुआ है और अब देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को एक और मौका देने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में इस बार भी पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार बनेगी।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed