फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Voting For Seventh Phase live

अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर 54.37 प्रतिशत मतदान, अब रिजल्ट का इंतजार

Sun, 19 May 2019 07:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 May 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Voting For Seventh Phase live
गोरखपुर में मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 13 सीटों के लिए 11 जिलों में वोटिंग शुरू हो गई है। कुल 2.36 करोड़ मतदाता 167 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 167 उम्मीदवारों में भाजपा के 11, कांग्रेस के 10, बसपा के 5, सपा के 8, सीपीआई के 4 व शेष अन्य दलों के या निर्दलीय हैं। इनमें 13 महिला उम्मीदवार हैं। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में नक्सल प्रभावित चकिया, दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा।
विज्ञापन

 

Lok Sabha Elections 2019 Voting For Seventh Phase live
वोट डालने के बाद सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पोलिंग बूथ ने. 246 पर मतदान किया। महानगर क्षेत्र के कन्या पाठशाला बूथ संख्या 246 पर मतदान किया। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़ा बंदोबस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के पिपराइच में बूथ नंबर 381 के प्रा वि माधोपुर में मतदान अधिकारी तृतीय 56 वर्षीय राजाराम की मौत हो गई। करीब तीन बजे अचान उसकी तेज सांसें चलने लगीं, यहां से उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतक रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय के सतर्कता अनुभाग में चपरासी पद पर कार्यरत था। पुराना गोरखपुर का स्थायी रहने वाला बताया गया है। 
विज्ञापन

गोरखपुर के सिकरीगंज में वोट डालने के बाद महिला

गोरखपुर के रामपुर गोपालपुर में आदर्श मतदान केंद्र पर भारी भीड़। महिलाओं को की बूथों पर लगी लंबी लाइन

पीपीगंज में मतदान केंद्र पर मतदाओं की लगी लंबी लाइन। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्त समर सिंह ने गोरखपुर के कौड़िया में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

गोरखपुर के श्री नेहरू इंटर कॉलेज को मतदान के लिए बूथ पर लगी महिलाओं की लंबी लाइन। सुबह से ही महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह।

गोरखनाथ के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के भाग संख्या 257 के कमरा नंबर 4 में अब तक मतदान शुरू नहीं हो सका, 7.30 बजे तक ईवीएम खराब रही। कर्मचारी उसे ठईक करने में जुटे रहे। 

गोरखपुर के कैम्पियरगंज में वोट डालकर निकले बुजुर्ग

मतदान को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही बूथों पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइन लगी है। 

सहजनवां के प्राथमिक विद्यालय रानीपर बूथ संख्या 254 पर ईवीएम मशीन खराब होने से 7:35 बजे मतदान शुरू हुआ।

बड़हलगंज के टाड़ा गांव में बूथ संख्या 345 पर ईवीएम मशीन खराब होने से 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा

बड़हलगंज के बूथ संख्या  351 प्राथमिक विद्यालय बढ़याटिकुर बड़हलगंज में ईवीएम में तकनीकी खराबी होने के कारण अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई है। मतदाता परेशान हैं। 

लखनऊ से आकर बुजुर्ग ने अपने गांव में किया मतदान, चेहरे पर दिखी खुशी
बांसगांव संसदीय क्षेत्र के बेलघाट ब्लॉक के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय पर एक बुजुर्ग महिला फूला देवी रविवार को 5:30 बजे मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना पहला वोट 7:00 बजे डाला।  बुजुर्ग महिला में पूरी तरह से खुशी दिख रही थी, मतदान करने के लिए। महिला अपने पूरे परिवार के साथ लखनऊ से गोरखपुर में मतदान के लिए आई थी।

बलिया के प्राथमिक विद्यालय राजपुर एकौना में इवीएम मशीन खराब बूथ संख्या 353 पर वोटिंग शुरू नहीं हो पाया है। चचया बूथ सं. 337 ईवीएम फेल होने से मतदान बाधित है। सहतवार क्षेत्र के लगभग प्रत्येक बूथों पर समय से मतदान शुरू, वहीं बेरुवारबारी ब्लाक  के हरीपुर बुथ संख्या 132 की मशीन खराब है। करमपुर बूथ पर भी मशीनें खराब है। सभी खराब मशीनों को बनाया और बदला जा रहा है। वहीं, सोनभद्र के घोरावल के बूथ नंबर 83 पर मतदान 10 मिनट देर से शुरू हुआ। मशीन चेक करने और सेट करने में समय लग गया।
 

वाराणसी के अगस्त्यकुंडा स्थित इंदिरा गांधी स्कूल में बिजली नहीं होने के कारण अंधेरा होने से वोटिंग बाधित है। शिवपुर में बूथ नं. 42 की इवीएम खराब होने से मतदान रुका है। मतदाता परेशान है। जेपी मेहता स्कूल में अभी तक मतदान नहीं शुरू हो पाया।

चंदौली के प्राथमिक विद्यालय भुड़कुड़ा बूथ संख्या 144 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होने के कारण वोटर परेशान।  अभी तक नहीं शुरु हुई वोटिंग। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्राथमिक पाठशाला पूर्वी बाजार के बूथ संख्या 64 और 72 कि ईवीएम खराब है, जिससे मतदान बाधित है।

Lok Sabha Elections 2019 Voting For Seventh Phase live
काशी के मतदाताओं में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के बीजपुर के केंद्रीय विद्यालय पर बने आदर्श बूथ पर ईवीएम मशीन खराब भाग संख्या 73 की वोटिंग अभी शुरू हुई। भाग संख्या 74 की मशीन खराब होने की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाई वोटिंग।

लोकसभा चुनाव गोरखपुर 2019 नगरपंचायत उनवल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनवल प्रथम बूथ संख्या 412,413, 414 में विकलांगों के लिए कोई सुविधा नहीं।

वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित किसान इंटर कॉलेज मतदान स्थल के बूथ संख्या 15 पर भाजपा एजेंट के अलावा किसी अन्य पार्टी का एजेंट न होने पर पीठासीन अधिकारी ने मतदान नहीं शुरू किया। कांग्रेस का एजेंट आने के बाद 1 घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। वहीं, लंबी कतार के चलते कई मतदाता बिना मतदान किए वापस लौट गए।

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के कई इलाकों में मतदाता सूची में नाम ना शामिल होने से वोटर नाराज है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार और सोनभद्र जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमओ और उनके परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, जिससे वह मतदान नहीं कर पाए।

गोरखपुर के आदर्श जनता इंटर कॉलेज नौसर में मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह, मतदाताओं की भारी भीड़...

केंद्रीय मंत्री और भाजपा-अपना दल (एस) की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर के सेंट मेरी स्कूल में वोट डाला।

भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने मतदान किया।

महाराजगंज के पीपीगंज क्षेत्र के नयंसर गांव में बूथ संख्या 314 पर करीब 1000 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया है। रेलवे समपार फाटक बंद होने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से नाराज। कई बार धरना प्रदर्शन के बाद भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियो की खामोशी बना मुख्य वजह, सेक्टर मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद भी अभी तक नहीं पड़ा एक भी वोट है।

महाराजगंज में बूथ 21 पर मुड़िला बाजार में 30 मिनट इवीएम मशीन बंद रही। पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा खैंचा के बूथ संख्या 137 पर मशीन खराब होने से दो घंटे मतदान बाधित रहा। 7 विधान सभा में अब 54 मशीनें बदली जा चुकी हैं। पडरौना विधानसभा के बूथ संख्या 155 गांगरानी में खराब ईवीएम करीब पौने दो घंटे की मेहनत और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सीओ सदर के पहुंचने के बाद चालू हुआ।
 

महाराजगंज के पीपीगंज में बूथ संख्या 298,299 ग्राम पिपरिया में ईवीएम मशीन की सेटिंग में हुई देर के कारण आधे घंटे देर से शुरू हुआ मतदान

Lok Sabha Elections 2019 Voting For Seventh Phase live
मतदान के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
सेंट न्यूज इंटर कॉलेज में मतदान कर वापस आते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार है, जिस तरह से लोगों ने इन चुनावों में भाग लिया है वह सराहनीय है। यूपी और पश्चिम बंगाल की तुलना करें, तो पश्चिम बंगाल के विपरीत पिछले 6 चरणों में यूपी से हिंसा नहीं हुई।
 

 

महाराजगंज जिले में सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ है। सदर में 11, फरेदा 9, नौतनवा 7.5, पनियरा 11, सिसवा बिधान सभा 6 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। 

गोरखपुर में सुबह 9 बजे तक कुल 9.82 फीसदी मतदान हुआ है। गोरखपुर सीट पर 10.06 फीसदी मतदान हुआ है। बांसगांव की तीन विधान सभाओं में कुल 9.42 फीसदी मतदान हुआ है।

डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने मतदान किया। मतदान के बाद उंगली पर लगे निशान को दिखाते हुए

दाऊदपुर के जनता भारती विद्यालय में बूथ संख्या -350 में परिवार के साथ नगर विधायक डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल मतदान किया। 

 

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 13 सीटों के लिए 11 जिलों में वोटिंग हो रही है। अब तक 13 सीटों पर 10.06 फीसदी मतदान हो गया है। 

गोरखपुर में पीठासीन अधिकारी राजाराम की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत होने की खबर है। पीठासीन अधिकारी अस्थमा की शिकायत थी। पिपराइच थाना के बेला-कांटा बूथ का मामला है। मृतक राजाराम बूथ संख्या 381 के पीठासीन अधिकारी थे। रेलवे महाप्रबंधक दफ्तर के सतर्कता विभाग में तैनात थे। 

बांसगांव में एक पीठासीन अधिकारी के मौत की सूचना है। बूथ संख्या 119 का मामला है। अधिकारी का नाम विनोद श्रीवास्तव बताया जा रहा है।

चंदौली जिले में पराहूपुर सिकटिया में सपा-भाजपा कार्यकर्ता पोलिंग बूथ के बाहर भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई करने का आरोप लगाया है। हालात नियंत्रण में। पुलिस बल मौके पर तैनात है।







 

यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 22.62 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराजगंज सीट पर 11 बजे तक 26.6 प्रतिशत मतदान हुआ। महराजगंज के सिसवा में 25 प्रतिशत, सदर में 26 प्रतिशत, फरेंदा में 27 प्रतिशत, नौतनवा में 26 प्रतिशत और पनियरा में 29 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, देवरिया जिले में दोपहर 11 बजे तक 21.42 प्रतिशत मतदान हुआ। गोरखपुर में 24.46 प्रतिशत मतदान हुआ।



वाराणसी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने मतदान किया। वह 2009 से 2014 तक वाराणसी से सांसद रहे। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। वहीं, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि जनता गठबंधन को पूरा समर्थन दे रही है। पिछले पांच साल में जो भी वादे किए गए थे वो पूरे नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि जैसे 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हार हुई थी वैसा ही इतिहास दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन को कांग्रेस से कोई चुनौती नहीं मिल रही है। कांग्रेस सिर्फ अफवाहों पर चल रही है। हमारे लिए कांग्रेस नहीं बल्कि यहां की समस्याएं चुनौतियां हैं।







 

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर दोपहर एक बजे तक 36.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में सबसे आगे महाराजगंज व गोरखपुर रहे।



चंदौली के सिकटिया में भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई ने फिर तूल पकड़ लिया है। मुगलसराय भाजपा विधायक साधना सिंह अपने समर्थकों संग पहुंची। तनाव का माहौल। उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद।




 

अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया। इस दौरान 54.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने हक का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि इस चरण में प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर व राबट्र्सगंज लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।

अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होते ही सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। अब मतगण 23 मई को होगी।






 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed