{"_id":"5cce6c19bdec22072d1b82be","slug":"lok-sabha-elections-2019-sp-and-bsp-alliance-is-not-only-for-today-it-will-remain-in-future-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन वर्तमान के साथ ही भविष्य के लिए भी, भ्रम फैला रही भाजपा: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन वर्तमान के साथ ही भविष्य के लिए भी, भ्रम फैला रही भाजपा: मायावती
Sun, 05 May 2019 10:45 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 May 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव बाद भाजपा के साथ जाने के कयासों को निराधार बताते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन सिर्फ वर्तमान के लिए नहीं बल्कि भविष्य के लिए भी है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इसके सामने लाचार नजर आ रहा है इसलिए दोनों पार्टियों को लेकर भ्रम फैला रहा है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में जनता ने गठबंधन का समर्थन किया है जिससे कि भाजपा परेशान है। यह गठबंधन सिर्फ केंद्र में नया प्रधानमंत्री व नई सरकार बनाने के लिए नहीं है बल्कि यूपी में भी भाजपा की सरकार को हटाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 23 मई को देश को निरंकुश व अहंकारी शासन से मुक्ति मिल जाएगी। मायावती ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक जैसी हैं। हमने कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं किया है।
विज्ञापन