{"_id":"5cc42e49bdec2207514f1790","slug":"lok-sabha-elections-2019-rahul-gandhi-in-amethi-and-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी बोले-पीएम मोदी ने किसानों व युवाओं से झूठ बोला, अजान के दौरान रोका भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी बोले-पीएम मोदी ने किसानों व युवाओं से झूठ बोला, अजान के दौरान रोका भाषण
Sat, 27 Apr 2019 07:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता को 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन उन्होंने देश के युवाओं व किसानों से झूठ बोला। इस दौरान वहां अजान होने लगी तो राहुल गांधी ने अपना भाषण रोक दिया।
विज्ञापन
अजान खत्म होने पर राहुल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय योजना के तहत देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को हर साल तीन लाख 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब आंधी तृफान आता है तो नुकसान किसान का होता है लेकिन बीमा का पैसा किसान को नहीं मिलता क्योंकि बीमा अनिल अंबानी की कंपनी करती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। उन्होंने लाखों करोड़ रुपये अपने उद्योगपति दोस्तों को दे दिए और किसानों को कुछ नहीं दिया। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी व विजय माल्या देश की जनता का पैसा लेकर भाग गए।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर कर्ज का पैसा न लौटा पाने वाले किसानों को जेल में नहीं डाला जाएगा।