53 करोड़ की मालकिन मेनका गांधी के पास नहीं है कोई कार, पांच साल में डेढ़ गुना बढ़ी सम्पत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू-गांधी परिवार की बहू केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी करोड़पति हैं। पांच वर्ष में उनकी हैसियत डेढ़ गुना से अधिक बढ़ी है। वह असलहे की भी शौकीन हैं उनके नाम पर एक राइफल है। हालांकि, उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। बृहस्पतिवार को नामांकन के समय शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया। इसमें उनके ऊपर करीब सवा करोड़ रुपये की देनदारी भी दिखाई गई है।
पीलीभीत में वर्ष 2014 में नामांकन के समय उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 36 करोड़ रुपये थी। पांच वर्ष बाद वर्ष 2019 में उनकी संपत्ति बढ़कर 53, 75, 27, 583 रुपये हो गई है। शपथ पत्र के मुताबिक मेनका गांधी के पास नकदी के रूप में सिर्फ 45 हजार रुपये है। लेकिन उनके ऊपर बैंकों की एक करोड़ 27 लाख 37 हजार 520 रुपये की देनदारी है।
उनके पास संजय गांधी के कुटुंब के नाम एक करोड़, 93 लाख, 98 हजार 868 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी आयकर दाता भी हैं। करोड़ों की हैसियत होने के बावजूद उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। हालांकि, वे असलहे की शौकीन हैं। उनके पास करीब 40 हजार रुपये कीमत की एक राइफल है।
तीन किलो सोना व 85 किलो चांदी
भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी के पास तीन किलो 415 ग्राम सोने के जेवरात हैं। उनके पास करीब 85 किलो चांदी भी है। दोनों की कीमत हलफनामे में 1,52,86,743 रुपये बतायी गई है।
2019 में मेनका की हैसियत
विवरण--धनराशि
नगद--45,000
बैंक में जमा--17,32,97,979
शेयर व बांड में निवेश--5,20,48,717
बीमा पॉलिसी/बचत--43,32,746
दो कंपनी को दिया कर्ज--14,76,398
कुल चल संपत्ति--24,65,27,583
कुल अचल संपत्ति--29,10,00,000
कुल योग--53,75,27,583
देनदारी--1,12,37,520
आईसीएस पास मेनका गांधी
केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर से 1972 में आईसीएस (इंटरमीडियट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है।