रायबरेली में प्रियंका गांधी से मिले प्रेरकों ने मांग पत्र सौंपा, घोषणा पत्र में होगा शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। जहां वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही हैं। बृहस्पतिवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार से संचालित साक्षर भारत मिशन में चयनित 26 प्रांतों के 5 लाख शिक्षा प्रेरकों की सेवा बहाली और बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रीय साक्षरता कर्मी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
मुलाकात के दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकमल खान एवं प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने प्रियंका गांधी से प्रेरकों की समस्याओं के समाधान हेतु मुद्दे को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग उठाई। जिस पर कांग्रेस महासचिव ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रेरकों की समस्याओं को नोट कराया और मांग पत्र को घोषणा पत्र समिति को सौंपते हुए इसे अपने चुनावी एजेंडे में शामिल कराने के निर्देश दिए।
अकमल खान ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी प्रेरकों के मुद्दे को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करती है तो देशभर में 5 लाख शिक्षा प्रेरक 35 लाख स्वयंसेवकों के सहयोग से कांग्रेस को जिताने का काम करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.