प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य, कहा- राहुल को कम से कम पांच लाख वोटों से जिताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं को राहुल की जीत का अंतर कम से कम पांच लाख रखने का टारगेट दिया है। राहुल गांधी के नामांकन के बाद पहली बार अमेठी पहुंचीं प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बूथवार समीक्षा कर रणनीति बनाई।
इस दौरान राहुल की स्थिति और मजबूत करने के लिए जगदीशपुर विधानसभा सीट से दो बार सपा के प्रत्याशी रहे (मौजूदा भाजपा नेता) विजय पासी और दो बार निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ चुके सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता स्वामीनाथ यादव को कांग्रेस में शामिल किया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने भाई के संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर थीं। गौरीगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रियंका ने केंद्रीय कार्यालय परिसर में पार्टी के मुख्य संगठन व फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
कहा, राहुल पर बड़ी जिम्मेदारियां आप सभी खुद ही पूरी व्यवस्था देखें
उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीति बनाएं कि राहुल गांधी की जीत का अंतर कम से कम पांच लाख वोट हो। प्रियंका ने कहा कि राहुल और उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। आप लोग स्वयं पूरी व्यवस्था देखिए।
इस बीच वर्ष 2007 व 2012 में समाजवादी पार्टी से जगदीशपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी रहे विजय पासी ने शुक्रवार को प्रियंका की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।
वहीं 2009 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के मुकाबले बतौर निर्दलीय प्रत्याशी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता स्वामीनाथ यादव भी कांग्रेस में शामिल हो गये।