{"_id":"5cc741a1bdec2207334c232e","slug":"lok-sabha-elections-2019-prime-minister-narendra-modi-to-address-assembly-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, राहुल, अखिलेश व माया का ये है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, राहुल, अखिलेश व माया का ये है प्लान
Mon, 29 Apr 2019 11:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला तेज हो गया। प्रतिष्ठा पूर्ण सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हैदरगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
उधर, दूसरी ओर एक मई को राहुल गांधी रामनगर में और अखिलेश यादव और मायावती संयुक्त रूप से भिटरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक मई को दोपहर 12 बजे यूनियन इंटर कालेज रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में जन सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जबकि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अप्रैल को 12 बजे विकास खंड हरख के जनपद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, इसके बाद फतेहपुर के ग्राम अल्लापुर रानीमऊ पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। 30 अप्रैल को ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर 2 बजे नगर पंचायत जैदपुर में पहुंचकर तनुज पुनिया के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे।
विज्ञापन