{"_id":"5cd80a0fbdec2207402ea912","slug":"lok-sabha-elections-2019-preprations-related-to-vote-counting-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारी: 25 से 35 चरणों में पूरी होगी वोटों की काउंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारी: 25 से 35 चरणों में पूरी होगी वोटों की काउंटिंग
Sun, 12 May 2019 05:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 May 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की कंट्रोल यूनिट 23 मई की सुबह पांच बजे मतों की गणना को बाहर निकाली जाएंगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखी चाभी को विधानसभावार नामित ईआरओ लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। चाबी सुबह चार बजे कोषागार में मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षकों के सामने सीटीओ द्वारा ईआरओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूमों में लगा ताला सुबह पांच बजे प्रेक्षकों व प्रत्याशी एजेंटों की मौजूदगी में खोला जाएगा। इसके बाद सुबह छह बजे से मॉक काउंटिंग प्रशिक्षण और आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में आने वाले मलिहाबाद, बीकेटी व मोहनलालगंज विस क्षेत्र की मतगणना 27 से 30 चक्र में, सरोजनीनगर विस क्षेत्र के मतों की गिनती 32 से 35 चक्र के बाद पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
लखनऊ संसदीय क्षेत्र में आने वाले पश्चिम, पूर्वी, मध्य, उत्तर व कैंट विस क्षेत्र में पड़े मतों की गणना 25 से 30 चरण में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद हर विस क्षेत्र के चिह्नित पांच बूथों में वीवीपैट में दर्ज वोटर सत्यापन स्लिप से ईवीएम में दर्ज वोटरों के सत्यापन का काम गणना स्थल पर अलग टेबल पर होगा। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आयोग की अनुमति से अंतिम परिणाम की घोषणा कर विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र देंगे।