{"_id":"5caeca92bdec221461126e73","slug":"lok-sabha-elections-2019-mobile-theft-of-three-men-including-mp-in-rahul-gandhi-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के रोड शो में सांसद समेत तीन के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के रोड शो में सांसद समेत तीन के मोबाइल चोरी
Thu, 11 Apr 2019 12:23 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार और बैंडबाजे की धुन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को चौथी बार अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। राहुल के नामांकन को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह रहा। नामांकन मौके पर राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई राबर्ट वाड्रा, भांजा रेहान और भांजी मिराया साथ रहे।
सांसद समेत तीन के मोबाइल चोरी
राहुल गांधी के नामांकन में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाते हुए जेब काटने वालों ने राज्यसभा सदस्य व सुल्तानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह, योगेंद्र श्रीवास्तव व एक अन्य का मोबाइल पार कर दिया। इसकी जानकारी लोगों को भीड़ से बाहर निकलने के बाद हुई।
भीड़ को काबू करने की व्यवस्था हुई फेल
नामांकन के दौरान भीड़ को रोकने के लिए जामों मोड़ पर पुलिस बैरियर लगाकर मजिस्ट्रेट के अलावा कई पुलिस अधिकारी और पीएसी की तैनाती की गई थी। जब राहुल का काफिला जामों मोड़ पहुंचा तो भीड़ बैरियर को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट की ओर चल पड़ी। इसके बाद यह सिलसिला चल निकला।
विज्ञापन
आगे पड़ने वाले सभी पांच बैरियर तोड़कर भीड़ कलेक्ट्रेट तक पहुंच गई। कलेक्ट्रेट गेट को जैसे ही राहुल के लिए खोला गया सैकड़ों की संख्या में लोग अंदर घुसने लगे। लोगों को रोकने के लिए एसपी राजेश कुमार को स्वयं उतरना पड़ा। बावजूद इसके बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता नामांकन कक्ष के बाहर तक पहुंच गये।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नामांकन को लेकर बुधवार की सुबह से ही जिला मुख्यालय गौरीगंज में कांग्रेसियों की चहल-पहल बढ़ने लगी थी। करीब 10 बजते-बजते हाथ में पार्टी का झंडा, सिर पर टोपी और गले में कांग्रेस का गमछा बांधे समर्थकों की भीड़ जमा हो गई।
मुंशीगंज से राहुल गांधी का काफिला 11:40 बजे गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। इसी बीच सोनिया गांधी रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से 11:40 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। दोपहर 11:58 बजे राहुल के काफिले ने गौरीगंज में प्रवेश किया तो ‘राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा।
बैंडबाजे बजने लगे। समर्थकों के उत्साह के बीच पूरा परिवार वाहन की छत पर खड़ा हो गया। यहां से गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार के बीच शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला जामों मोड़ तक तक चला। सुर्ख लाल रंग की साड़ी में प्रियंका अपने भाई के साथ लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। भाई-बहन समर्थकों के फूल और माले वापस उन्हीं पर फेंकते रहे।
समर्थकों के उत्साह का आलम यह था कि कस्बे में स्थित वी-मार्ट से कलेक्ट्रेट का रास्ता तय करने में राहुल गांधी को करीब 40 मिनट लग गये। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-11 में करीब एक बजे राहुल गांधी ने आरओ/डीएम डॉ. राममनोहर मिश्र के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा व बहनोई राबर्ट वाड्रा नामांकन कक्ष में तो भांजा रेहान और भांजी मिराया बाहर उनका इंतजार करते रहे।